फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police do not know whom area vishwash molested girl

पुलिस नहीं जानती कहां की विश्वास ने छेड़छाड़

Tue, 11 Aug 2015 03:44 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
Police do not know whom area vishwash molested girl

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत देने वाले महिला की शिकायत को दिल्ली पुलिस इधर से उधर घुमा रही है। तीन जिला पुलिस इलाका तय करने में लगी हुई है कि महिला के आरोप के अनुसार उसके साथ कहां अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ हुई है।

विज्ञापन


अब दक्षिण जिला पुलिस ने महिला की शिकायत को मध्य जिला पुलिस को भेज दिया है। दक्षिण जिला पुलिस का कहना है कि महिला के साथ अश्लील हरकतें पेटल नगर थाना इलाकेमें  स्थित आप पार्टी के कार्यालय में हुई है।

विज्ञापन


अत: इलाका मध्य जिले के पटेल नगर थाने का है। गौरतलब है कि एक महिला ने पांच अगस्त को चाणक्यपुरी थाना पुलिस को शिकायत दी थी।

तीन थानों की पुलिस उलझी इलाका तय करने में

Police do not know whom area vishwash molested girl

महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि आप नेता कुमार विश्वास ने लीला होटल में उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायत में कुल 15 बिंदुओं का जिक्र किया गया है।


महिला का ये भी आरोप था कि लोकसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने अमेठी में भी उसके साथ छेड़छाड़ की। नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने ये कहकर शिकायत को दक्षिण जिले की सरोजनी नगर थाना पुलिस को भेज दिया था कि महिला के साथ अश्लील हरकतें लीला होटल में हुई थी।

लीला होटल सरोजनी नगर थाना इलाके में आता है। अब दक्षिण जिले की सरोजनी नगर थाना पुलिस ने शिकायत को मध्य जिले की पटेल नगर थाना पुलिस को भेज दिया है।

शिकायत में कहा गया पटेल नगर की है वारदात

Police do not know whom area vishwash molested girl

दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ का कहना है कि लीला होटल में सिर्फ आप नेताओं का फोटो सेशन हुआ था। होटल में खुशनुमा माहौल था। महिला की शिकायत से ये बात सामने आई है कि महिला के साथ अश्लील हरकतें पटेल नगर में स्थित आप पार्टी के कार्यालय में हुई थी।


अत: शिकायत को मध्य जिला पुलिस को भेज दिया गया है। मध्य जिला डीसीपी परमादित्य का कहना है कि उन्हें सोमवार शाम तक शिकायत नहीं मिली थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि महिला ने अपनी शिकायत की एक कॉपी हाईकोर्ट में दी है और उस पर सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed