फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police custody of accused in NEET-UG paper leak case extended by a day

Delhi NCR News: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी की पुलिस हिरासत एक दिन बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
- अदालत ने सीबीआई की दलीलों को स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी शिवराज रघुनाथ मोटेगावकर की पुलिस हिरासत एक दिन के लिए बढ़ा दी है। अब उसे कल फिर अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) अजय गुप्ता ने की। अदालत ने सीबीआई की दलीलों को स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया। सीबीआई ने अदालत से कहा कि आरोपी से आमना-सामना कराकर पूछताछ करने और कुछ डिजिटल सबूत व अन्य सामग्री बरामद करने के लिए एक दिन की और हिरासत जरूरी है। एजेंसी के अनुसार, आरोपी का संबंध प्रह्लाद कुलकर्णी से भी है, जिसकी जांच चल रही है।


सीबीआई का आरोप है कि आरोपी पेपर लीक करने की साजिश में शामिल था और उसने परीक्षा से पहले केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र और उत्तर कई लोगों तक पहुंचाए। बताया गया कि उसके मोबाइल फोन से भी प्रश्नपत्र से जुड़े डिजिटल सबूत मिले हैं। 18 मई को अदालत ने उसे नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड खत्म होने पर उसे फिर से अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने कहा कि यह मामला एक संगठित पेपर लीक गिरोह से जुड़ा है, जिसमें कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed