फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police congratulate the couple on their wedding anniversary by playing siren

लॉकडाउन दिल्लीः पुलिस ने सायरन बजाकर दंपती को दी शादी की सालगिरह की बधाई

Sun, 19 Apr 2020 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
Police congratulate the couple on their wedding anniversary by playing siren
demo pic - फोटो : Social Media

लॉकडाउन में पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं। कई दिनों से घरों में बंद लोगों के सुख-दुख में पुलिस बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। शनिवार को ग्रेटर कैलाश में स्थानीय पुलिसकर्मियों ने एक बुजुर्ग के 71वें जन्मदिवस पर पौधा देकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसी क्षेत्र के एक दंपती की  शादी की 25वीं सालगिरह पर पुलिसकर्मियों ने बाइक का सायरन बजाकर बधाई दी। दंपती बालकनी में खड़ा होकर पुलिस का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।

विज्ञापन

 
फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने चांदनहुला गांव निवासी एक मजदूर की चार वर्षीय बेटी के जन्मदिन पर केक का इंतजाम किया। पुलिसकर्मियों ने केक काटकर बच्ची का जन्मदिन मनाया। इसके बाद क्षेत्र के कम्यूनिटी किचन में बच्ची के सभी दोस्तों को भोजन करवाया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने सामाजिक दूरी का पूरी तरह पालन किया। दक्षिणी दिल्ली जिले पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी थानों के पुलिसकर्मी इस संकट की घड़ी में लोगों की हर स्तर पर मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कोरोना प्रभावितों की सेवा में जुटे सेवा भारती सदस्य
 दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनुषांगिक संगठन सेवा भारती कोरोना संकट से प्रभावित हुए लोगों की मदद में जुटा है। राजधानी में हुए लॉकडाउन के बाद सेवा भारती के हजारों स्वयंसेवकों ने गरीब बस्तियों में सहायता पहुंचाई।

 पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत की तरफ से पैरवी करने वाले प्रख्यात वकील हरीश साल्वे की पत्नी मीनाक्षी साल्वे ने घर पर ही 1400 मास्क बनाए और उन्हें सेवा भारती को भेंट कर दिया, ताकि इन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। 


सेवा भारती ने 24 मार्च से 15 अप्रैल तक 28 लाख लोगों को भोजन के पैकेट बांचे और 1 लाख 22 हजार परिवारों को राशन की किट दी। कोरोना संक्त्रस्मण की रोकथाम के लिए 1 लाख 20 हजार साबुन, 96 हजार मॉस्क, 40 हजार ग्लब्स और 11 हजार 500 सैनेटाइजर की बोतलें लोगों को बांटी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed