{"_id":"8c82a26e3d0d6d6ef759e85158a2474f","slug":"police-complex-in-faridabad-will-cost-100-crores-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ की लागत से बनेगा ये पुलिस कॉम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ की लागत से बनेगा ये पुलिस कॉम्प्लेक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Aug 2014 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर पार स्थित ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ) क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही अपना थाना मिलेगा। इस थाने का नाम ग्रेटर फरीदाबाद ही रखा जाएगा, जो नहर पार में बनने वाले पुलिस कॉम्प्लेक्स में स्थापित किया जाएगा। ग्रेफ के विकास के साथ ही यहां थाने की मांग भी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस आयुक्त एएस चावला ने खेड़ी पुल के पास वजीरपुर रोड पर पुलिस कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। यह कॉम्प्लेक्स करीब 12.75 एकड़ में बनेगा, जिसमें पुलिसकर्मियों के लिए रिहायशी फ्लैट, शॉपिंग सेंटर व एटीएम सहित बच्चों के लिए पार्क की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
शिलान्यास के दौरान पुलिस आयुक्त चावला ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र होने के कारण यहां मकानों का किराया अधिक है। जिससे पुलिसकर्मी अपने परिवार को अपने साथ नहीं रख पाते हैं, या फिर यहां से ट्रांसफर लेकर कहीं और चले जाते हैं।
विज्ञापन
यह देखा गया है कि परिवार से दूर रहने के कारण कर्मियों को परिवार की चिंता सताती है और वह ठीक प्रकार से नौकरी नहीं कर पाते। लेकिन पुलिस कॉम्प्लेक्स बनने के बाद पुलिसकर्मी फरीदाबाद में परिवार के साथ चिंता मुक्त हो कर रह सकते हैं।
इस दौरान डीसीपी देवेन्द्र यादव, फूल कुमार, एसीपी सुरेश कुमार हुड्डा, एसएचओ प्रवीन कुमार, खेड़ी चौकी इन्चार्ज सत्य नारायण, हरियाणा पुलिस आवासीय निगम के एक्सइएन सुभाष वर्मा, एसडीओ इन्द्रपाल सिह, जेई शमशेर सिंह, कमल सिंह और कृष्ण आदि मौजूद रहे।
100 करोड़ की लागत से होगा निर्माणः
पुलिस कॉम्प्लेक्स दो वर्षों में बन कर तैयार होने की संभावना है, इसकी लागत करीब 100 करोड़ रुपये आएगी। इस कॉम्प्लेक्स में प्रशासनिक टॉवर भी बनेंगे, जिनमें अपराध शाखा, सीआइडी और टेली कम्युनिकेशन के अलावा अन्य कार्यालय भी बनेंगे।
कितने होंगे फ्लैट:
इस योजना में कुल 13 टॉवर बनकर तैयार होंगे, जिनमें एक टॉवर में स्टिल्ट पार्किंग सहित 9 मंजिल होंगी। यहां कुल 648 फ्लैट बनकर तैयार होंगे।
एसीपी स्तर के अधिकारियों के लिए: 36
एसआइ/एएसआइ: 72
सिपाही व हवलदार: 468
चतुर्थ श्रेणी के लिए: 36
अन्य: 36
थाने के लिए थी जरूरत:
नहर पार में ग्रेटर फरीदाबाद के विकास के साथ ही यहां थाने की जरूरत भी थी। अभी तक नहर पार का पूरा क्षेत्र थाना भूपानी में आता है। ग्रेफ के विकास के साथ ही यहां प्लॉट व फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, घरों में व वाहन चोरी व स्नेचिंग आदि घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। कॉम्प्लेक्स की चारदीवारी का काम शुरू हो चुका है।