फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police commissioner took action against nine people including one TI and two TSIs for traffic chaos in Noida

Noida: ट्रैफिक अव्यवस्था पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की सख्त कार्रवाई, एसीपी निलंबित; डीसीपी को नोटिस जारी

Sat, 24 May 2025 10:20 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 May 2025 10:20 PM IST
सार

ट्रैफिक अव्यवस्था की शिकायतों पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्ती दिखाते हुए एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं, अन्य कर्मियों पर भी कार्रवाई की। यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देशों का पालन न होने पर यह कदम उठाया गया।

विज्ञापन
Police commissioner took action against nine people including one TI and two TSIs for traffic chaos in Noida
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। ट्रैफिक अव्यवस्था पर लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए उन्होंने शनिवार को ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई करने के लिए मुख्यालय पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव को नोटिस जारी किया है। साथ ही यातायात में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर जवाब मांगा है। यही नहीं इसके अलावा उन्होंने एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर, दो ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई की है। साथ ही नौ ट्रैफिक कर्मियों पर भी एक्शन लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि ट्रैफिक में बढ़ रही अव्यवस्थाओं के लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस उपायुक्त यातायात एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात को यातायात संबंधी समस्याओं एवं जाम से निपटने के लिए कार्ययोजना एवं डायवर्जन प्लान बनाने, अधीनस्थों की ड्यूटियां लिखित में लगाने के लिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने के चलते लगातार यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है और जाम व अतिक्रमण जैसी स्थिति बार-बार उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोशल मीडिया से लेकर तमाम लिखित शिकायतें भी इस संबंध में प्राप्त हो रही थी। ऐसे में पुलिस कमिश्नर ने शनिवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed