{"_id":"914970d47e94d288958c13c8adf54797","slug":"police-commissioner-arrived-at-the-opening-of-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कमिश्नर नेत्र शिविर के उद्घाटन में पहुंचे नवदीप विर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कमिश्नर नेत्र शिविर के उद्घाटन में पहुंचे नवदीप विर्क
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 19 Oct 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने रविवार को रेलवे स्टेशन स्थित बिशनी देवी अग्रवाल धर्मशाला में नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
यह शिविर महावीर इंटरनेशनल की ओर से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पुलिस कमिश्नर ने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचनी चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभय जैन ने कहा कि महंगाई के दौर में स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी से दूर होती जा रही हैं। शिविर में कुल 367 मरीजों के आंखों की जांच की गई।
विज्ञापन
इसमें 300 मरीजों को निशुल्क दवाइयां व 100 लोगों को निशुल्क चश्मे भी दिए गए। जांच के दौरान छह मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। इन्हें संस्था के अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा।