{"_id":"5dd703028ebc3e547e046dfb","slug":"police-brings-smile-on-iranian-woman-face-in-trade-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मेल में आई ईरानी महिला के चेहरे पर पुलिस ने लौटाई मुस्कराहट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मेल में आई ईरानी महिला के चेहरे पर पुलिस ने लौटाई मुस्कराहट
Fri, 22 Nov 2019 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 39 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आई ईरानी व्यवसायी महिला दिल्ली पुलिस को कभी भी नहीं भूल पाएगी। ईरानी महिला ने गलती से डिब्बे में रखे एक लाख 45 हजार रुपये कूड़े के साथ फेंक दिए थे। दिल्ली पुलिस ने कूड़े से पैसे वाले डिब्बे को ढूंढकर विदेशी महिला को दे दिया। खुशी से गदगद महिला पुलिस को धन्यवाद करते हुए नहीं थक रही है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के डीसीपी अजय पाल तोमर ने बताया कि ईरान की रहने वाली सैय्यद हम्मीद 39 वें व्यापार मेले में ईरान के खजूर व ड्राई फूट बेचने आई हुई है।
विज्ञापन
सैय्यद हम्मीद ने हाल नंबर 9 एल में स्टॉल लगा रखी है। महिला अपने बिक्री के पैसे खजूर के खाली डिब्बे में रख रही थी। शाम के समय महिला ने पैसों से भरा डिब्बा गलती से कूड़े में फेंक दिया। बाद में महिला को याद आया कि उसने पैसे वाला डिब्बा तो कूड़े में फेंक दिया है। ईरानी महिला ने इसकी सूचना डीसीपी अजयपाल तोमर व अन्य पुलिस स्टाफ को दी।
विज्ञापन
स्टाफ ने पैसे वाले खजूर के डिब्बे को ढूंढना शुरू किया। कई घंटे की तलाशी के बाद आखिरकार पैसे वाला डिब्बा कूड़े में मिल गया। डिब्बे में पूरे एक लाख 45 हजार रुपये मिल गए। पुलिस पैसे तुरंत ईरानी महिला को दे दिए। पैसे मिलने से ईरानी महिला बहुत खुश है और उसने इसकी जानकारी ईरानी एंबेसी को दी है।