फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police awaiting of approval for action in Gurgaon rape case.

नेपाली युवतियों से हैवानियत करने वाले जाएंगे जेल

Mon, 14 Sep 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 14 Sep 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
Police awaiting of approval for action in Gurgaon rape case.

राजनयिक पर नेपाली महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप की जांच कर रही पुलिस दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सभी आरोपियों पर अपना होम वर्क पूरा कर चुकी है।

विज्ञापन


बस उसे विदेश मंत्रालय से मिलने वाले निर्देश का इंतजार है। सूत्रों की मानें तो गुड़गांव पुलिस राजनयिक से मिलने के लिए घर पर आने-जाने वालों की पूरी कुंडली तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन


वहीं साइबर सेल को जांच में लगा दिया गया है। बताया गया है कि नेपाली नौकरानी की आपूर्ति करने वाले अनवर और उससे मिलने-जुलने वालों का रिकॉर्ड निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल की ओर से की गई छानबीन में कई नंबर सामने आए हैं, जिस पर पुलिस काम कर रही है। अनवर कहां-कहां नेपाली लड़कियों की आपूर्ति करता है, उसका लाइसेंस किसके लिए है।

डीजीपी की क्लीन चिट से बढ़ा मनोबल

Police awaiting of approval for action in Gurgaon rape case.

यह सब जानकारी जुटा ली गई है। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य लोग भी पुलिस के रडार पर हैं। पूरे प्रकरण में पुलिस ने मोबाइल नेटवर्किंग के साथ जांच के सभी पहलू को खंगाला है।

नेपाली महिलाओं के मेडिकल के बाद लिए गए नमूने को जांच के लिए मधुबन भेजा जा चुका है। दो मित्र देशों के बीच खड़े संकट को देखते हुए पुलिस को विदेश मंत्रालय से मिलने वाले निर्देश का इंतजार है।

7 सितंबर को नेपाली महिलाओं को मुक्त कराने के दौरान राजनयिक के परिवार की पुलिस से झड़प हो गई थी। मामला राजनयिक से जुड़ा होने के कारण कुछ समय तक पुलिस बैकफुट पर चली गई थी।

लेकिन पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंहल की ओर से कार्रवाई को क्लीन चिट मिलने के बाद पुलिस का मनोबल बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed