{"_id":"83ae5ccb044e3d0005933e4edc891e5e","slug":"police-arrests-chandan-gang-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा चंदन गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा चंदन गिरोह
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 01 Sep 2014 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाइवे से तस्करी को ले जा रही चंदन की लकड़ियों सहित ट्रक को पकड़ गुड़गांव पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि इस लकड़ी का दूसरे देशों में अवैध तरीके से भेजा जाना था।
विज्ञापन
इस खुलासे के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हाइवे से शाम रात करीब आठ बजे मानेसर थाना पुलिस ने एक ट्रक को रोककर तलाश ली।
विज्ञापन
जिसमें काफी मात्रा में चंदन की लड़की मिली। पुलिस के सूत्रों के अनुसार गुड़गांव के रास्ते हो रहे लकड़ी की तस्करी के खुलासे के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इस संबंध में संयुक्त आयुक्त (अपराध) विवेक शर्मा ने पुष्टि की है। इस ऑपरेशन में पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है लिहाजा अभी कुछ भी बताने से इनकार किया जा रहा है।
इस गिरोह के तार दिल्ली-एनसीआर में भी कई लोगों से जुडे़ होने की बात सामने आई है लिहाजा पुलिस आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस इस संबंध में सोमवार को प्रेसवार्ता कर पूरा खुलासा कर सकती है।