{"_id":"5c8d4fd4bdec22143d396c13","slug":"police-arrested-two-gangsters-of-auto-gang-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, अकेला देखकर करते थे लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, अकेला देखकर करते थे लूट
Sun, 17 Mar 2019 01:04 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ऑटो गैंग सक्रिय हैं। आठ से दस गैंग अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कुछ गैंग महिलाओं को टारगेट बना रहे हैं तो कुछ महिलाओं समेत अन्य लोगों से भी लूटपाट कर रहे हैं। विजयनगर थाना पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के दो शातिर बदमाशों को दबोचा है। बदमाशों से तमंचा, कारतूस, चाकू और लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
सीओ प्रथम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि विजयनगर थाना पुलिस औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थी। इसी बीच दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पूछताछ करने पर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपना नाम वसीम निवासी ग्राम अनुपुर डिबाई थाना सिंभावली हापुड़, दानिश निवासी मदीना मस्जिद के पास खोड़ा गाजियाबाद बताया।
विज्ञापन
बदमाशों ने बताया कि वे ऑटो व रास्ते में अकेले चलते लोगों के साथ लूटपाट करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने ही एलएलबी के छात्र अश्वनी को नोएडा से ऑटो में जाते समय बंधक बनाकर मोबाइल लूट लिया था। इसके अलावा वह कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सीओ ने बताया कि इस गिरोह ने रतन नाम के एक व्यक्ति के साथ थाना विजयनगर में भी लूटपाट की थी। बदमाशों से तमंचा, कारतूस, चाकू और लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
- इस रूट पर करते हैं सबसे ज्यादा वारदातें
बदमाशों ने बताया कि उन्होंने लूटपाट के लिए रूट तय कर रखा है। नोएडा, काला पत्थर, डूडाहैडा, एनएच-9 पर ही लूटपाट करते हैं। रात में यह गैंग पूरी तरह से सक्रिय हो जाता है। मौका मिलने पर दिन में भी लूट करते थे।
- आठ गैंग सक्रिय, खुल सकता है राज
लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के पकड़े गए दोनों बदमाशों से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पिछले दिनों हुई लूटपाट में कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। इसके अलावा बदमाश अन्य ऑटो गिरोह के बारे में भी बता सकते हैं।