फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two accused who threw vegetable vendor from flyover after robbery in Delhi

24 घंटे बेहोश रहा दिलीप: दहेज में मिली कार से आए बदमाश, सब्जी विक्रेता के साथ की मारपीट; फ्लाईओवर से फेंका

Sat, 07 Sep 2024 08:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 07 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

दिल्ली के केशवपुरम इलाके में कार सवार बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सब्जी विक्रेता की पिटाई कर दी और फिर उन्हें फ्लाइओवर से नीचे धक्का दे दिया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
 

विज्ञापन
Police arrested two accused who threw vegetable vendor from flyover after robbery in Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केशवपुरम में कार सवार बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सब्जी विक्रेता की पिटाई कर दी और फिर उन्हें फ्लाइओवर से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित झाड़ियों में 24 घंटे तक बेहोश पड़े रहें। होश में आने के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल सब्जी विक्रेता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की रीढ़ की हड्डी और एक पैर टूट गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने बदमाशों की कार के जरिये उनकी पहचान कर ली। इसके बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार बदमाश की तलाश जारी है।

विज्ञापन


पीड़ित की पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ केशवपुरम में रहते हैं। उनकी आजाद मार्केट में सब्जी की दुकान है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे वह घर से आजादपुर मंडी सब्जी खरीदने के लिए निकले थे। वह पैदल ही प्रेमबाड़ी पुल के पास पहुंचे, जहां से वह ई-रिक्शा से आजादपुर जाने वाले थे। इसी दौरान पीछे से एक कार आकर उनके पास रुकी। कार में तीन युवक सवार थे। बदमाश कार से उतरने के बाद उनसे छीना झपटी करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और 1200 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें फ्लाइओवर से नीचे धक्का दे दिया।
विज्ञापन


नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गए। करीब 24 घंटे बाद होश में आने के बाद उन्होंने राहगीरों से मदद मांगी और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल दिलीप को पास के अस्पताल लेकर गई। जहां जांच में पता चला कि पीड़ित की रीढ़ की हड्डी और एक पैर टूट गया है। पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। केशवपुरम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, जिससे पुलिस को बदमाशों की कार का नंबर मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार नंबर के जरिये बुराड़ी निवासी उसके मालिक नितिन के पास पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे बदमाश सौरव को शालीमार बाग से गिरफ्तार कर लिया। नितिन ने बताया कि यह कार उसे दहेज में मिली थी। पुलिस फरार एक अन्य बदमाश के तलाश के साथ साथ गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed