फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two accused of conversion in Ghaziabad

UP: मकान और शादी के लालच में लोग बदल रहे धर्म, धर्मांतरण कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; फंडिग की हो रही जांच

Mon, 16 Jun 2025 06:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Mon, 16 Jun 2025 06:59 PM IST
सार

गाजियाबाद में पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मकान, शादी और अन्य प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे थे।

विज्ञापन
Police arrested two accused of conversion in Ghaziabad
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में सोमवार को विनोद कुंजूमोन निवासी राजेंद्र नगर साहिबाबाद व प्रेमचंद निवासी बहरामपुर को गिरफ्तार किया है। विनोद से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह 28 साल से ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा था। प्रेमचंद को भी उसने अपने साथ जोड़ लिया था और उसको इसका पैसा दिया जा रहा था। आरोपियों को कहां से फंडिंग हो रही थी, इस पहलू की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि 16 जून को राहुल विहार में धर्मातंरण कराए जाने की शिकायत मिली थी। इस मामले में प्रबल गुप्ता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि प्रेमचंद के घर में लोगों को ईसाई धर्म के बारे में बताया जा रहा है। उनको किताबें बांटी जा रही हैं और उनको मकान, शादी कराने समेत अन्य प्रलोभन दिया जा रहा है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को कहां कहां से फंडिंग हो रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed