क्रांति गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, 2 बदमाश पहले मुठभेड़ में हुए थे घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, स्पेशल सेल की चार दिसंबर को क्रांति गैंग के बदमाशों से धौला कुंआ इलाके में मुठभेड़ हुई थी। जिसके बाद क्रांति गैंग के बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया था। जबकि बाकी सदस्य फरार हो गए थे।
इनकी स्पेशल सेल की सभी यूनिटें तलाश कर रही थीं। सिपाही ओमवीर व अनुज को सूचना मिली कि धौला कुंआ मुठभेड़ में क्रांति गिरोह के बदमाश देवेंद्र उर्फ सोनू खरखड़ी और रणवीर सैनी को गोली लगी है। डॉक्टरों ने उन्हें विशेषज्ञ डाक्टरों से इलाज कराने की सलाह दी थी। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पैसे का जुगाड़ करने के लिए देवेंद्र, शेखर व रविंद्र के साथ आई-20 कार में द्वारका इलाके में आएगा।
देवेंद्र ने की थी चाचा की हत्या
इंस्पेक्टर तिलकचंद्र की टीम ने गोल्फ कोर्स रोड, द्वारका में घेराबंदी कर तीनों बदमाशों देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू खरखड़ी, शेखर और रविंद्र कुमार उर्फ ढोलू भांगरौला गुरुग्राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शेखर के कब्जे से दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से नारायणा थानाध्यक्ष के बेटे की कार को बरामद कर लिया है। करीब 20 पूर्व हुंडई क्रेटा कार जितेंद्र उर्फ जीतू भांजा, देवेंद्र, शेखर और रविंद्र ने सेक्टर-23 द्वारका इलाके से हथियारों के बल पर लूट ली थी।
देवेंद्र उर्फ सोनू खरखड़ी ने वर्ष 2016 में शेखर व अन्य साथियों के साथ मिलकर चाचा की हत्या कर दी थी। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, कार चोरी व उगाही के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने इस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। सुल्तानपुर डबास गांव निवासी शेखर 12वीं कक्षा तक पढ़ा है।
शेखर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व कार चोरी के पांच से अधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था। रविंद्र के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।