फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three accused who robbed 38 lakhs in Lajpat Nagar

Delhi: लाजपत नगर में 38 लाख लूटने का मामला, 450 कैमरे व 10 हजार फोन खंगालने के बाद पकड़े गए तीन आरोपी

Thu, 21 Jul 2022 12:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Jul 2022 12:50 AM IST
सार

आरोपियों की पहचान अबू बकर(19), जीशान उर्फ मंत्री (23) और आसिफ (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 21 लाख 72 हजार रुपये बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Police arrested three accused who robbed 38 lakhs in Lajpat Nagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने लाजपत नगर में 15 जुलाई को हुई 38 लाख रुपये की लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 450 सीसीटीवी कैमरे व 10 हजार मोबाइल डाटा खंगालने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 21 लाख 72 हजार रुपये, ईको वैन व मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीनिवासपुरी निवासी अबू बकर(19), जीशान उर्फ मंत्री (23) और आसिफ (26) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि लाला लाजपतराय मार्ग पर स्थित डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर पर 38 लाख रुपये लूटने की सूचना 15 जुलाई को 5.45 बजे मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस को मौके पर मिले अनीत कुमार यादव व छतर सिंह ने बताया कि वह के. प्रकाश एण्ड कंपनी कूचा बृजनाथ, चांदनी चौक में काम करते हैं। वारदात वाले दिन वह लाजपत नगर-4 में स्थित गारमेंट्स मार्केट से व्यापारियों से पैसे लेने आए थे। वह 38 लाख रुपये लेने के बाद ऑटो से वापस चांदनी चौक जा रहे थे। जब ऑटो डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर पर पहुंचे तो तभी दो मोटरसाइकिल पर चार बदमाश वहां आए और उन्होंने नोटों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। दोनों ने इसका विरोध किया। बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची का पाउडर फेंक दिया और नोटों का बैग लेकर फरार हो गए। लाजपत नगर थाने में मामला दर्जकर इंस्पेक्टर ऐशवीर, इंस्पेक्टर आरएस डागर, राकेश शर्मा, ब्हमदत्त व एससआई प्रदीप आदि की टीम ने जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गारमेंट्स मार्केट में लगे करीब 450 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि चार युवक मार्केट में रैकी करते हुए घूम रहे हैं। आरोपी मोटरसाइकिलों से ऑटो का पीछा करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पता लगा कि एक मोटरसाइकिल वारदात से पहले लाजपत नगर इलाके से चुराई गई है। करीब 10 हजार मोबाइलों के डंप डाटा को खंगालने के बाद वारदात में इस्तेमाल की गई ईको वैन चालक हर्ष का मोबाइल नंबर पता लगा। आखिरकार पुलिस ने श्रीनिवासपुरी से अबू बकर व जीशान उर्फ मंत्री को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी टीम ने आसिफ को पानीपत, हरियाणा से एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। वह महिला दोस्त के साथ था और मनाली घूमने जा रहा था। पुलिस हर्ष की तलाश कर रही है। 

पैसे के लेन-देन के बारे में पता था
जीशान ने पूछताछ में बताया कि वह अमर कॉलोनी मार्केट में एक गारमेंट्स दुकान में काम करता था। उसे बाजार में अमर कॉलोनी से चांदनी चौक पैसे जाने के बारे में पता था। रमजान में उसने नौकरी छोड़ दी थी। उसने अबू बकर व अन्य के साथ लूटपाट की साजिश रची। इन्होंने सुनसान जगह पर लूटपाट की साजिश रची थी, ताकि वह आसानी से फरार हो सके। वारदात के बाद ये जीशान के बुलंदशहर में रहने वाले मामा के घर भाग गए थे और लूट की रकम आपस में बांट ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed