फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the miscreant who snatched the mobile

Delhi: झपटमारी करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, कमला मार्केट में छीनता था सरेराह लोगों से महंगे मोबाइल

Thu, 05 Dec 2024 09:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 05 Dec 2024 09:47 AM IST
सार

हवलदार अंकुश कुमार और सिपाही अमित कुमार जब मोटरसाइकिल से नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान अजमेरी गेट चौक पर उनकी नजर एक शख्स पड़ पड़ी, जो पुलिस टीम को देखते ही पार्क के अंदर छुपाने के लिए भाग गया।

विज्ञापन
Police arrested the miscreant who snatched the mobile
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमला मार्केट थाना की पुलिस टीम ने मोबाइल झपटमारी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छीना गया मोबाइल और वारदात के दौरान इस्तेमाल बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद उमर के रूप में हुई है। यह दरियागंज इलाके का रहने वाला है। पहले से 11 मामलों में भी शामिल रहा है। 

विज्ञापन


हवलदार अंकुश कुमार और सिपाही अमित कुमार जब मोटरसाइकिल से नाइट पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान अजमेरी गेट चौक पर उनकी नजर एक शख्स पड़ पड़ी, जो पुलिस टीम को देखते ही पार्क के अंदर छुपाने के लिए भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों को शक हुआ उस सख्स को पकड़कर पूछताछ की और तलाशी ली गई तो उसके पास से चाकू और मोबाइल बरामद किया गया। पता चला कि जो मोबाइल उससे बरामद हुआ है, वह जाकिर हुसैन रोड कमला मार्केट इलाके से एक दिसंबर को छीना गया था। उस मामले में एफआईआर भी थाना में दर्ज थी। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed