फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested rewarded sharp shooter from noida

इनामी शार्पशूटर अमन त्यागी गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 09 Jul 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 09 Jul 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
 police arrested rewarded sharp shooter from noida
arresting

एंटी एक्सटोर्शन सेल व बिसरख कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करके 15 हजार के इनामी रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर अमन उर्फ माया त्यागी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। अमन कारोबारी व उद्योगपतियों से रंगदारी वसूली के लिए धमकी देने व गोली चलाने का काम करता था। अमन पर दस केस दर्ज हैं और उसने 4 नवंबर, 16 को पांच अन्य बदमाशों के साथ बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में शराब कंपनी की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर चालक की हत्या कर दी और दस लाख रुपये लूटकर फरार हो गया था।

विज्ञापन


एसपी देहात सुनीति ने बताया कि बिसरख कोतवाली क्षेत्र तिलपता गोलचक्कर से एंटी एक्सटोर्शन सेल प्रभारी अजय शर्मा को अमन निकलने की खबर मिली। शनिवार रात बिसरख कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा की टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने हंक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर एक को दबोच लिया जबकि साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद कर ली। आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर के छपार निवासी अमन के रूप में हुई। 4 नवंबर बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या व दस लाख की डकैती में अमन वांछित था। उस पर माह 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस वारदात में एक आरोपी कुलदीप जाट को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वारदात में छह बदमाश शामिल थे, पांच अभी फरार हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

    
पुलिस के मुताबिक, अमन रॉबिन त्यागी गिरोह से जुड़ा हुआ था। रॉबिन ने ही उसे रणदीप भाटी गैंग से जुड़वाया था। हाल में अमन एक लाख के इनामी कुलवीर भाटी के इशारे पर काम कर रहा था। आरोपी ने कई कारोबारियों को रंगदारी वसूलने के लिए धमकी दी थी और गोली चलाकर दहशत भी फैलाई थी। डेढ़ माह पहले अमन ने साइट-5 में भी निर्माणाधीन फैक्ट्री पर रंगदारी वसूलने के लिए गोली चलाई थी। जिले की पुलिस टीमें अब एक लाख के इनामी कुलवीर भाटी की तलाश में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed