फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested five accused in the case of kidnapping a truck driver and looting clothes worth Rs 24 lakh

Delhi: ट्रक चालक को अगवा कर लूटा था 24 लाख का कपड़ा, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2023 04:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Oct 2023 04:30 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया 24 लाख का माल, ट्रक, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल पाए गए हैं।

विज्ञापन
Police arrested five accused in the case of kidnapping a truck driver and looting clothes worth Rs 24 lakh
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीमापुरी इलाके में दिल्ली-यूपी सीमा पर हथियारबंद बदमाशों ने चालक को ट्रक समेत अगवा कर लिया। बाद में बदमाश चालक को अलीगढ़ ले गए। वहां सुनसान जगह उसे फेंककर ट्रक लूटकर फरार हो गए। ट्रक में लाखों रुपये का कपड़ा मौजूद था। पुलिस ने इस सनसनीखेज गुत्थी को सुलझाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान लक्ष्मी नगर, लोनी, गाजियाबाद निवासी मोसिन (26), मोलाना मोहल्ला जोया, अमरोहा यूपी निवासी आशीष (29), मोहल्ला शाह जमाल, अलीगढ़ निवासी मोसिम (22), शिव विहार, दिल्ली निवासी विकास उर्फ डीके (34) और कर्दमपुरी, दिल्ली निवासी गुलफाम उर्फ शानू (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया 24 लाख का माल, ट्रक, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल पाए गए हैं।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि 15 अक्तूबर की रात को ट्रक चालक ने सूचना दी कि वह दिल्ली होते हुए गाजियाबाद जा रहा था। उसके ट्रक में 24 लाख का कपड़ा मौजूद था। इस बीच कार सवार छह बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। उसे ट्रक से नीचे उतारकर कार में बिठा लिया। बाद में ट्रक लेकर दूसरे लड़के चले गए। चालक को अलीगढ़ में सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। पुलिस ने बंधक बनाकर लूटपाट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमापुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय यादव व अन्यों की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस ने करीब 25 किलोमीटर तक 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। उसके आधार पर कार की पहचान की। कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक को बुलाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि कार को उसका चालक कुंवरपाल चलाता है। वारदात के समय वह कार मुरथल गया था। कुंवरपाल को हिरासत में लिया गया तो उसने बताया कि कार को उसका जानकार विकास उर्फ डीके लेकर गया था। पुलिस ने विकास की तलाश की। सीसीटीवी में विकास एक सीएनजी पंप पर गैस भरवाता मिला। वह लूट का माल बेचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे करावल नगर से दबोच लिया। बाद में उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed