फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested criminal after encounter in Vikaspuri

Delhi Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

Fri, 28 Mar 2025 09:14 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 09:14 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई है। पश्चिमी जिला के विकासपुरी इलाके में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested criminal after encounter in Vikaspuri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

पश्चिमी जिला के विकासपुरी इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान इंद्रा कैंप विकासपुरी निवासी आकाश झा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह गौतमबुद्ध नगर (यूपी) के पुलिस स्टेशन के गुंडा एक्ट के एक मामले में भी वांछित है। जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि जिले की स्पेशल स्टाफ को लगातार सूचना मिल रही थी कि आकाश नाम का बदमाश लोगों को धमकाकर उनसे वसूली करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके ठिकाने का पता लगा कर रात डेढ़ बजे उसे पकड़ने के लिए विकासपुरी के एक घर पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने गोली चला दी। गोली एक सिपाही के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। एक गोली बदमाश के पैर में लगी। घायल बदमाश को तुरंत डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला है कि बदमाश आकाश झा उर्फ मोनू लूट, गोलीबारी और चोट पहुंचाने के कई मामलों में शामिल है। उसे 2024 में मायापुरी इलाके में गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। नवंबर 2024 को वह जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed