फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested accused who cheated his employer of sixty lakh rupees by hatching a false conspiracy of robber

डेढ़ साल तक चकमा देता रहा 'मंगल': लूट की साजिश रचकर मालिक के साठ लाख रुपये किए पार, कार, मकान और गहने खरीदे

Sat, 20 Jul 2024 07:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 20 Jul 2024 07:26 PM IST
सार

दिल्ली में एक शख्स ने लूट की झूठी साजिश रचकर  अपने मालिक के साठ लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी ने मकान, कार और जेवरात खरीदे। इसके बाद वह लगातार अपने मकान भी बदलता रहा। 
 

विज्ञापन
Police arrested accused who cheated his employer of sixty lakh rupees by hatching a false conspiracy of robber
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्क्रैप कारोबारी के कर्मचारी ने अपने मालिक के साठ लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात के बाद उसने लूट की झूठी कॉल की और गायब हो गया। मालिक विरेंद्र गर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस से की। करीब डेढ़ साल तक आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा। आखिर अपराध शाखा की टीम ने आरोपी को रोहिणी से ढूंढ निकाला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मंगल तिवारी उर्फ सुनील (24) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की रकम से खरीदा गया सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है। वारदात के बाद मंगल लगातार अपने ठिकाने बदलकर वारदात को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2023 को पीतमपुरा निवासी विरेंद्र गर्ग ने एक शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उनका लोहे के स्क्रैप का कारोबार है। 31 दिसंबर 2022 को विरेंद्र ने अपने फील्ड का काम करने वाले मंगल नामक युवक को एक बैग दिया। उसमें साठ लाख रुपये थे। 31 दिसंबर को मंगल कारोबारी के घर पर रुका। अगले दिन उसे रुपये लेकर विरेंद्र के दोस्त के पास जाना था। शाम करीब पांच बजे मंगल ने कॉल कर पैसे लूटे जाने के बारे में बताया। इस बात पर विरेंद्र ने उससे ऑफिस आकर पुलिस को शिकायत करने के लिए कहा तो वह आना-कानी करने लगा। इसके बाद वह गायब हो गया।
विज्ञापन


रूप नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। इस बीच अपराध शाखा की टीम को खबर मिली कि आरोपी रोहिणी इलाके में छिपकर रह रहा है। सूचना के बाद अपराध शाखा की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने चोरी की रकम से फुल मौज ली। आरोपी ने मकान, कार और जेवरात खरीदे। इसके बाद वह लगातार अपने मकान भी बदलता रहा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कहां-कहां रहा और उसने रकम का क्या किया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed