फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested accused in Swiss woman murder case after 13 hours of investigation

स्विस महिला हत्याकांड: 50 पुलिस वाले, 125 सीसीटीवी कैमरे और 13 घंटे चली जांच, रात को 11 बजे दबोचा गया हत्यारा

Sat, 21 Oct 2023 08:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Oct 2023 08:39 PM IST
सार

स्विस महिला हत्याकांड का खुलासा में 50 पुलिसकर्मियों को जांच में लगाया गया। करीब 13 घंटे तक 125 सीसीटीवी जांच करते हुए पुलिस जनकपुरी बी ब्लॉक पहुंची और फिर आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
police arrested accused in Swiss woman murder case after 13 hours of investigation
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के तिलक नगर में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसकी पहचान को लेकर थी। महिला वहां कैसे पहुंची और उसे कौन लेकर आया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस के पास कोई चश्मदीद नहीं था। ऐसे में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आला अधिकारियों के निर्देश पर 50 पुलिसकर्मियों को जांच में लगाया गया। फुटेज की जांच में पुलिस को आधी अधूरी कामयाबी भी मिली। घटनास्थल पर शव को फेंकने वाली जगह का फुटेज तो नहीं मिला, लेकिन संदिग्ध सेंट्रो कार दिखी। फुटेज से कार के रजिस्ट्रेशन नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर कार मालिक का पता लगाया। एक टीम ने रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


करीब 13 घंटे तक 125 सीसीटीवी जांच करते हुए पुलिस जनकपुरी बी ब्लॉक पहुंची। यहां जांच में पता चला कि आरोपी गेट संख्या एक से सोसाइटी में कार लेकर घुसा और उतरने के बाद खुद गेट संख्या तीन से सोसाइटी में गया। पुलिस ने सोसाइटी में रहने वाले लोगों से कार के मालिक के बारे में पूछा। इसमें गुरप्रीत के बारे में पता चलने पर पुलिस ने घर की घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे यकीन था कि महिला के विदेशी होने से उसकी पहचान नहीं हो पाएगी। उसने पूरी तरह साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। उसे इस बात का पता था कि दिल्ली में सभी जगह पर सीसीटीवी लगे होते हैं। ऐसे में गुरप्रीत ने जनकपुरी की एक परिचित महिला के आधार कार्ड के जरिये सेकेंड हैंड कार डीलर से दो लाख रुपये में खरीदी थी। कार महिला के नाम से रजिस्टर्ड थी। इसके बाद पुलिस डीलर के पास पहुंची तो पता चला कि अक्तूबर की शुरुआत में महिला के आधार कार्ड पर कार बेची गई है। पुलिस महिला के पास पहुंची तो उसे कार खरीदे जाने की जानकारी नहीं थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed