फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested 2 miscreants for take money by honeytrap

हनीट्रैप में फंसाकर वसूलने थे 16 लाख रुपए, 2 अरेस्ट

Tue, 07 Aug 2018 08:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 07 Aug 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 2 miscreants for take money by honeytrap

होडल के एक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसा अपहरण कर नोएडा ले जाने और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर एक करोड़ रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कारोबारी से 16 लाख रुपये लेकर उसे छोड़ा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को होडल अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया है। पुलिस को इनके छह अन्य साथियों की तलाश है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, होडल निवासी रमेश कुमार जैन को हनीट्रैप में फंसा आरोपी पिछले साल 16 अक्तूबर को हथियारों के दम पर अपहरण कर नोएडा ले गए। आरोपियों ने उन्हें सेक्टर-92 स्थित एक कोठी में बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की मांग की। 
विज्ञापन


मामला 16 लाख रुपये में तय हुआ। उनका बेटा रुपये लेकर नोएडा पहुंचा और रमेश को छुड़ाकर लाया। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद 6 नवंबर, 2017 को पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ होडल थाने में शिकायत दी, जिस पर अपहरण, बंधक बनाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच होडल से फरीदाबाद डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों को बना चुके हैं शिकार

मामले की जांच कर रहे डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम ने सोमवार देर शाम इस मामले में अशोक विहार, पार्ट-3, गुरुग्राम निवासी एक महिला और गांव नांगल जाट, पलवल निवासी रामबीर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इस मामले में उनके साथ अशफाक, सलीम, दिनेश, गोपाल, रामधन व एक अन्य महिला शामिल है। 

दोनों महिलाएं लोगों को हनीट्रैप में फंसाती हैं। इसके बाद गिरोह के बाकी लोग उनका अपहरण कर रुपयों की मांग करते हैं। गिरफ्तार महिला गिरोह के सरगना अशफाक की पत्नी है। आरोपी ने बताया कि अशफाक ही उसे लोगों को फंसाने के लिए भेजता था।

कई लोगों को बना चुके हैं शिकार
इंस्पेक्टर नवीन के अनुसार, आरोपी रमेश जैन के अलावा कई और लोगों को भी अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस के अनुसार, पिछले साल 20 नवंबर को आरोपियों ने रामनगर, पलवल निवासी देव उर्फ अभिषेक को भी इसी तरह फंसाया और 12 लाख रुपये की मांग की। बाद में आरोपियों ने उससे तीन लाख रुपये लेकर छोड़ा।

इसी तरह 10 नवंबर को गांव कोंडल, पलवल निवासी गया लाल मास्टर का अपहरण कर उसे भी दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में उन्हें 6.60 लाख रुपये लेकर उन्हें छोड़ा। पुलिस इनके फरार साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed