देशद्रोह मामले में गिरफ्तार गिलानी को पुलिस ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशद्रोह मामले में गिरफ्तार पूर्व डीयू प्रोफेसर एसएआर गिलानी की अर्जी के जवाब में मालखाना रजिस्टर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। गिलानी ने उनके मोबाइल से छेड़छाड़ की आशंका जाहिर करते हुये अर्जी दायर की थी।
कोर्ट ने इस पर थाना संसद मार्ग पुलिस को मालखाना रजिस्टर पेश करने का निर्देश दिया था। पटियाला हाउस स्थित महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह के समक्ष थाना संसद मार्ग मालखाना मुंशी ने रजिस्टर संख्या 19 पेश किया।
इस रजिस्टर में गिलानी का मोबाइल 16 फरवरी को मालखाने में जमा कराने संबंधी इंट्री है। कोर्ट ने रजिस्टर के इस पेज की फोटो कॉपी को रिकार्ड पर ले लिया है।
मोबाइल नहीं किया गया था सील
संसद हमला मामले में आरोपी रहे गिलानी ने अर्जी दायर कर कहा था कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसका मोबाइल लेकर छानबीन कर ली थी लेकिन उसके बाद उसे सील नहीं किया।
पुलिस ने मोबाइल को सील नहीं किया ऐसे हालात में मोबाइल या उसके रिकार्ड से छेड़छाड़ की जा सकती है। पुलिस ने इसके जवाब में कहा कि था कि गिलानी को 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। उससे दो दिन पूछताछ की गई और इस दौरान उसके मोबाइल की भी जांच की गई।
इसके बाद मोबाइल को सील कर मालखाने में जमा करवा दिया गया था। इस मोबाइल को वहां से नहीं निकाला गया और वह आज भी वहीं है।