फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police and rogues fights in geeta colony delhi, girl injured

बदमाशों और पुलिस की लड़ाई में मासूम घायल

Sat, 24 May 2014 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 May 2014 03:04 AM IST
विज्ञापन
Police and rogues fights in geeta colony delhi, girl injured

दिल्ली की गीता कॉलोनी इलाके में शुक्रवार दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों की एक गोली वहां खेल रही सात साल की बच्ची के पैर में लग गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान साहिब उर्फ बंगाली (24) के रूप में हुई है। वह गीता कॉलोनी स्थित झुग्गी में रहता है। उस पर हत्या व लूट के चार मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटपाट के कई मामलों में वांछित बदमाश साहिब गीता कॉलोनी की झुग्गी में सहयोगियों के साथ मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पता चला कि साहिब सहयोगियों के साथ सफेदा बस्ती के पास है। शुक्रवार दोपहर पुलिस के पहुंचने पर साहिब और उसके सहयोगियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली वहां खेल रही रीतू (7) के पैर में लग गई।


इसके जवाब में सिपाही किशन ने भी गोली चलाई, जो साहिब के हाथ पर लगी। इस बीच साहिब के सहयोगी सोनू, नीरज, धीरज, पंकज और सुबोध वहां से भाग गए।

साहिब के पास से पुलिस को एक कट्टा और तीन कारतूस मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बदमाश को दबोचने वाले सिपाही किशन को पुरस्कृत करने की बात भी कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed