फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police-administration is also cooperating while helping in lockdown during amar ujala move

अमर उजाला फाउंडेशन का अभियानः लॉकडाउन में मदद के दौरान पुलिस-प्रशासन भी कर रहा सहयोग

Fri, 10 Apr 2020 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Apr 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
Police-administration is also cooperating while helping in lockdown during amar ujala move
गाजियाबाद के लोहिया नगर में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किये गए - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते विभिन्न शहरों में लॉकडाउन के दौरान अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए चल रहे भोजन एवं राहत सामग्री वितरण में पुलिस-प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करवाने में पुलिस व प्रशासन के कार्मिक जुट रहे हैं और ध्यान रख रहे हैं कि व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन


लखनऊ में फाउंडेशन के बैनर तले बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सहयोग से विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट का वितरण किया गया। वहीं, विभिन्न अपार्टमेंट में रोजाना की भांति सुरक्षा कर्मियों व अन्य कर्मियों को एलडीए व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के सहयोग से भोजन के पैकेट वितरित गए।
विज्ञापन


मेरठ के सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने फाउंडेशन के साथ मिलकर भोजन और खाद्य सामग्री वितरित की। शामली में मां सावित्री हॉस्पिटल और फाउंडेशन ने राशन वितरित किया। मुजफ्फरनगर में समाजसेवी संगठनों और फाउंडेशन ने गांव बोपाड़ा और सहावली में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा व पगडंडियां संस्था लगातार लोगों तक जरूरत की वस्तुएं पहुंचा रही हैं। बृहस्पतिवार को भी संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद लोगों तक भोजन और राशन पहुंचाया गया। पुलिस के माध्यम से कोरोना की रोकथाम में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी भोजन वितरित किया जा रहा है।

कानपुर में फाउंडेशन की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से बृहस्पतिवार को भी जरूरतमंदों को भोजन बांटा गया। इटावा में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक राशन और भोजन बांटा जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहर में दो जगह राशन बांटा गया। उदी के कामेत प्रधान ने जरूरतमंदों के लिए रसोई खोल दी है। भरथना में कम्यूनिटी किचन से लंच पैकेट दिए गए। गिहार नगर और शुक्लागंज में लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए। नई मंडी में मजदूरों को भोजन बांटा गया। 

उन्नाव में भी फाउंडेशन की अपील पर जरूरतमंदों की मदद में जुटे दानवीरों ने लोगों को भोजन कराया। फर्रुखाबाद में  असहाय गरीब सेवा संस्थान ने खाद्य सामग्री वितरित की। सुंदर कांड सेवा समिति के लोगों ने भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए। फर्रुखाबाद नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने खाद्य सामग्री दी।

गोरखपुर के बशारतपुर में बड़ौदा यूपी बैंक के सौजन्य से बनाए गए भोजन के पैकेट अमर उजाला फाउंडेशन की मदद से काशीराम आवासीय योजना में गरीबों को दिए गए। श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा सहित विभिन्न लोगों ने भी खाने के पैकेट वितरित किए।

रेडक्रॉस के साथ मिलकर बांटे खाने के पैकेट

भिवानी में लॉकडाउन के दौरान जनसंगठनों के प्रयासों से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता और स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन द्वारा प्रवासी मजदूरों व जरूरतमंदों को खाने के पैकेट उपलब्ध कराने की मुहिम चलाई हुई है। 

इस दौरान बृहस्पतिवार को रेडक्रॉस सचिव श्यामसुंदर ने इन संस्थाओं द्वारा भोजन निर्माण एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था की सराहना करते हुए इस मुहिम को गरीबों और जरूरतमंदों के लिए सार्थक पहल बताया। खाना वितरण में सामुदायिक दूरी रखने के लिए पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। 

सोनीपत में जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने का कार्य बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। गोविंद रसोई, सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस व महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के साथ अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से यह मदद की जा रही है। महेंद्रगढ़ में भी अमर उजाला फाउंडेशन ने  श्री श्याम परिवार सेवा समिति, सतनाली में सेवा समिति, कनीना में श्रीश्याम मित्रमंडल के सहयोग से खाना वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed