{"_id":"67af40d892a9305bd30c0299","slug":"police-action-against-organized-crime-in-delhi-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने वाले कई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने वाले कई गिरफ्तार
Fri, 14 Feb 2025 07:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 14 Feb 2025 07:14 PM IST
सार
दिल्ली में पुलिस ने संगठित अपराध पर नकेल कसते हुए कई गिरफ्तारी की है। टीम ने ड्रग्स, अवैध हथियार, जुआ, और सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान और तंबाकू के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने संगठित अपराध पर नकेल कसते हुए कई गिरफ्तारी की है। टीम ने ड्रग्स, अवैध हथियार, जुआ, और सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान और तंबाकू के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। 24 घंटे में की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने ड्रग्स, अवैध हथियार, धारदार हथियार और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कवच के तहत जिला पुलिस ने 1076.44 ग्राम गांजा जब्त किया है। साथ ही 11 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने 12 से 13 फरवरी के बीच चलाए गए अभियान के तहत 276.5 लीटर अवैध शराब जब्त की और 16 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस दौरान दो चाकू, एक ब्लेड, एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने सार्वजनिक जगहों पर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 64 सौ रुपये और जुआ सामग्री जब्त की है। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान और तंबाकू के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इसके तहत 222 चालान किए हैं।
विज्ञापन