इनके रोजा इफ्तार पर रोक लगाने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह में मेवात के रोजेदारों को राजनीतिक पार्टियों की दी जाने वाली रोजा इफ्तार पार्टी का आल इंडिया मुस्लिम मेव विकास परिषद और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हरियाणा ने विरोध जताया है।
इस बारे में मुस्लिम मेव विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक खुर्शीद राजाका ने रविवार को नूंह के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों वार्ता के दौरान रविवार को इसका विरोध जताया।
उन्होंन कहा कि सरकार का काम लोगों को दावत देना नहीं बल्कि इलाके का विकास करना है। इन दावतों से सरकार और पार्टियों को कोई फायदा नहीं मिलता है। यह एक रस्म है। इसको मेवात के सामाजिक और धार्मिक लोगों को ऐसी इफ्तार पार्टियों का विरोध करना चाहिए।
इसलिए कर रहे हैं रोक की मांग
परिषद के राष्ट्रीय महासचिव का कहना है कि राजनीतिक पार्टियों की दी जाने वाली इफ्तार पार्टी से पैसों की बर्बादी होती है। इस पैसे को विकास और गरीब बेसहारा लोगों पर खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 20 जुलाई को मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।
लेकिन पुन्हाना के लोगों को इफ्तार दावत देने से ज्यादा यहां के लोगों को डिग्री कालेज देना व उपमंडल की जरूरत है। उन्होंने मेवात के बुद्धिजीवी वर्ग व उलेमाओं से ऐसे आयोजनों के बहिष्कार करने का आह्वान किया है।
मेवात में 20 जुलाई को कांग्रेस पार्टी और 26 जुलाई को इंडियन नेशनल पार्टी मेवात के लोगों को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। वहीं अन्य कई पार्टियों ने भी ऐसा आयोजन करने का मन बनाया हैं।