{"_id":"667456cfa29914bb150feaed","slug":"png-will-be-supplied-to-all-the-villages-of-delhi-by-march-2025-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब सिलेंडर से मिलेगी मुक्ति: मार्च 2025 तक दिल्ली के सभी गांवों में होगी PNG की सप्लाई, एलजी ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिलेंडर से मिलेगी मुक्ति: मार्च 2025 तक दिल्ली के सभी गांवों में होगी PNG की सप्लाई, एलजी ने की समीक्षा
Thu, 20 Jun 2024 09:50 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:50 PM IST
सार
दिल्ली के सभी गांवों में मार्च 2025 तक पीएनजी की सप्लाई पहुंच जाएगी। एलजी ने शहरी गांवों में पीएनजी सप्लाई की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना (फाइल फोटो)
- फोटो : X/@LtGovDelhi
विस्तार
दिल्ली के सभी गांवों में मार्च 2025 तक पीएनजी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। मौजूदा समय में 111 गांवों में पीएनजी की सप्लाई शुरू हो गई है। दिसंबर तक 200 अन्य गांवों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शहरी गांवों में पीएनजी सप्लाई की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में बताया गया कि दिल्ली के कुल 383 गांवों में से 311 गांवों को इस वर्ष दिसंबर तक पीएनजी कनेक्शन से लैस कर दिया जाएगा। शेष 72 गांवों में मार्च 2025 तक सुविधा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
आईजीएल अधिकारियों ने एलजी को बताया कि 111 गांवों में पीएनजी आपूर्ति से 1.79 लाख परिवारों को लाभ होगा। आईजीएल को अब तक इसके लिए 1.29 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं और अब तक 77,513 मीटर लगाए जा चुके हैं। इन 111 गांवों में आईजीएल ने 672 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई है।
विज्ञापन