फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PNG price increased in Delhi NCR now it will be available at 45.96 per SCM

महंगाई की मार: एनसीआर में पीएनजी की कीमत बढ़ी, दिल्ली में अब प्रति एससीएम चुकाने होंगे 45.86 रुपये

Thu, 14 Apr 2022 03:30 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 14 Apr 2022 03:30 AM IST
विज्ञापन
PNG price increased in Delhi NCR now it will be available at 45.96 per SCM
पीएनजी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं। बुधवार रात 4.25 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोत्तरी के साथ अब दिल्ली में पीएनजी की कीमत 45.86 रुपये प्रति एससीएम हो गई है।

विज्ञापन


गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पीएनजी की कीमत 45.96 रुपये प्रति एससीएम हो गई है वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में 44.06 रुपये हो गई है। यह जानकारी आईजीएल ने दी। बढ़ी हुई कीमतें लागू हो चुकी हैं। करनाल और रेवाड़ी में नई कीमत 44.67 रुपये प्रति एससीएम हो गई है।

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर मेरठ और शामली में भी पीएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं। यहां संशोधित कीमत 49.47 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में पीएनजी की नई कीमत 48.60 रुपये प्रति एससीएम हो गई है।

इससे पहले एक अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली-एनसीआर में पाइप से घरों में पहुंचाई जाने वाली रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। आईजीएल ने शुक्रवार से इसके दाम 16.5 फीसदी प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) बढ़ा दिए हैं। इससे कीमतें हर यूनिट करीब 5.85 रुपये ज्यादा हो गई हैं।

इसके बाद दिल्ली में लागू मूल्य 41.61 रुपये प्रति एससीएम (वैट सहित) होगा, जबकि गाजियाबाद और नोएडा में घरेलू पीएनजी 41.71 रुपये प्रति एससीएम कर दी गई है। आईजीएल का कहना है कि वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल आने से इस वक्त इनपुट कास्ट बढ़ गई है। इस वजह से कीमतों में इजाफा किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed