{"_id":"ff87b27fc71f539dbe6a0912736d8eb2","slug":"png-line-explodes-in-noida-sector-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा सेक्टर-18 में पीएनजी लाइन फटी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सेक्टर-18 में पीएनजी लाइन फटी, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 07 May 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
नोएडा। नोएडा का दिल कहे जाने वाले सेक्टर-18 मार्केट में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मार्केट में पीएनजी लाइन फटने और गैस निकलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने जल्दी से आईजीएल में आपातकालीन नंबरों पर कॉल कर लाइन को बंद कराया। इसके बाद आईजीएल कर्मियों ने लाइन को दुरुस्त किया। बुधवार को मैकडोनाल्ड रेस्तरां के सामने स्थित रोड पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन
पढ़ें: मरीजों के रिश्तेदारों ने डॉक्टर को बनाया बंधक
विज्ञापन
काम करते वक्त एक जेसीबी ने पीएनजी लाइन को तोड़ दिया। लाइन फटने से गैस निकलने लगी। यहां आसपास कार्य कर रहे कर्मी गैस निकलती देख भाग खड़े हुए। वहीं, यहां से गुजर रहे लोगों और आसपास के दुकानदारों भी डर गए।
हालात को भांपते हुए कुछ लोगों ने तुरंत आईजीएल के आपातकालीन नंबरों पर फोन किया। इसके बाद करीब आधे घंटे में आईजीएल की टीम पहुंची और लाइन को बंद किया। हालांकि, इस दौरान लगातार गैस निकलती रही।
पढ़ें: छात्रों की पिटाई के बाद अलर्ट हुई यूनिवर्सिटी!
गनीमत थी कि आसपास आग का संपर्क नहीं हुआ, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आईजीएल प्रवक्ता ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ थाना-20 में लापरवाही से कार्य कर पीएनजी लाइन तोड़ने की शिकायत दी है।