{"_id":"69d68208c603e5892603c64e","slug":"png-connection-stuck-in-upadhyay-block-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131460-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उपाध्याय ब्लॉक में अटकी पीएनजी कनेक्शन की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उपाध्याय ब्लॉक में अटकी पीएनजी कनेक्शन की राह
विज्ञापन
- सालभर से दफ्तरों के काट रहे चक्कर, आश्वासन के सिवा नहीं मिला समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पश्चिम एशिया में हुए भू-राजनीतिक तनाव के वजह से दिल्ली में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। शकरपुर स्थित उपाध्याय ब्लॉक के निवासी लंबे समय से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन का इंतजार कर रहे हैं। गली नंबर-1 से लेकर गली नंबर-4 तक अब तक गैस पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
निवासियों का आरोप है कि वे करीब एक साल से संबंधित विभागों और आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। फाइलें एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर तक घूमती रहती हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा। घंटों लाइन में लगने के बाद भी अधिकारी स्पष्ट जवाब देने से बचते हैं।
काम के बदले मिलता है आश्वासन-
निवासियों ने बताया कि बार-बार संबंधित विभाग के दफ्तर बुलाया जाता है। फाइलें इधर-उधर घूमती रहती हैं। काम की जगह सिर्फ आश्वासन मिलता है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी अधिकारियों के पास से खाली हाथ लौटना पड़ता है। आरोप है कि यह आश्वासन सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है, बल्कि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन
एलपीजी संकट के बीच अब पीएनजी ही मात्र एक सहारा-
एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच अब पीएनजी ही लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा बन गया है। निवासियों का कहना है कि गैस सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है और कई बार ब्लैक में महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदने की मजबूरी होती है। ऐसे में पीएनजी कनेक्शन न होने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उपाध्याय ब्लॉक की अन्य गलियों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, लेकिन इन चार गलियों को अब तक नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे भेदभाव की भावना भी पनप रही है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पाइपलाइन बिछाने और पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
लोगों से बातचीत-
एलपीजी संकट के बीच पीएनजी कनेक्शन बेहद जरूरी हो गया है। गली नंबर-1 से 4 तक अब तक पाइपलाइन न लगना बड़ी समस्या है।
- अशोक शर्मा, सचिव, कन्फ्डरेशन ऑफ एनसीआर आरडब्ल्यूए ईस्ट दिल्ली चैप्टर।
आसपास की गलियों में पाइपलाइन है, लेकिन हमें अब तक वंचित रखा गया। ऐसा लगता है जैसे हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है। - सुनील सैनी, निवासी