{"_id":"5fab9cd88ebc3e9be6020bdf","slug":"pm-will-unveil-the-statue-of-vivekananda-in-jnu-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम कल जेएनयू में विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम कल जेएनयू में विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
Wed, 11 Nov 2020 01:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : youtube@narendra modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम के कार्यक्रम से पहले जेएनयू कैंपस में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं बुधवार को एबीवीपी छात्र संगठन ने साबरमती ढाबा से विवेकानंद प्रतिमा तक सम्मान यात्रा निकाली।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा है कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत और संदेश आज भी देश के युवाओं को राह दिखाते हैं। भारत को गर्व है कि यहां पैदा हुई उनकी जैसी महान शख्सियत आज भी दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श जितने उनके जीवनकाल में प्रासंगिक थे वह आज भी हैं।
विज्ञापन