फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PM visits brighten -62, Alas! Keep coming similar VIP

पीएम दौरे से चमका-62, काश! ऐसे ही आते रहें वीआईपी

Wed, 06 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 06 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
PM visits brighten -62, Alas! Keep coming similar VIP
नोएडा में मोदी का स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम - फोटो : भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा

पीएम के दूसरी बार के दौरे से सेक्टर-62 चमक गया। सेक्टर के अंदर की टूटी सड़कें दुरुस्त हो गईं। सेंट्रल वर्ज व फुटपाथों की रंगाई-पुताई हो गई। इससे सेक्टरवासी काफी खुश हैं। फेडरेशन ऑफ सेक्टर-62 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एसएम सिंह कहते हैं कि दिसंबर में दौरे के समय सेक्टर की कई सड़कें दुरुस्त की गईं थीं, मगर वे फिर से टूट गईं थी।

विज्ञापन


इस सेक्टर के इंजीनियरों से मरम्मत की अपील की गई थी, मगर सुनवाई नहीं हुई, जिस दिन प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हुआ। उस दिन से प्राधिकरण कर्मी खुद ही सड़कों की मरम्मत करने में जुट गए। सड़कों से ऊपर उठे मेनहोल को बराबर कर दिया गया।
विज्ञापन


छोटे-छोटे गड्ढे भर दिए गए। अंडरपास के निर्माण से फोर्टिस से एनएच-24 की तरफ जाने और आने का रास्ता टूट गया था। इससे लोग परेशान हो रहे थे। पीएम दौरे से उसकी भी हालत सुधर गई। सेक्टर के ज्यादातर सड़कों के फुटपाथ व सेंट्रल वर्ज को मरम्मत कर चमका दिया गया। सेक्टरवासी राजीव बजाज कहते हैं कि अगर ऐसा ही कोई वीआईपी अन्य सेक्टरों में भी आ जाए तो उनकी हालत काफी सुधर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed