फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM residence will be surrounded on March 26 in protest against CM Kejriwal arrest by ed

AAP का एलान: 26 मार्च को होगा पीएम आवास का घेराव, केजरीवाल की गिरफ्तारी का करेंगे विरोध

Fri, 22 Mar 2024 08:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 08:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने कहा कि 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। 

विज्ञापन
PM residence will be surrounded on March 26 in protest against CM Kejriwal arrest by ed
आप का दिल्ली में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस साल होली का कार्यक्रम नहीं होगा। 25 मार्च को हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि देश में क्या हो रहा है। 26 मार्च को पूरी दिल्ली में पीएम आवास का घेराव करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

  मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में लोग इस गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। कल हमारे मंत्री, पार्षद, पदाधिकारी, INDIA गठबंधन के नेता सभी लोग कल 10 बजे शहीदी पार्क पहुंचकर इस तानाशाही के खिलाफ देश को बचाने का संकल्प लेंगे। 25 मार्च को इस गिरफ्तारी के विरोध में हम होली कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं। 26 मार्च को हम प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 21 मार्च की रात को दिल्ली में शाम ढलते ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। फ्लैग रोड स्थित मुख्यमंत्री निवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शराब नीति मामले में पूछताछ शुरू कर दी। रात होते ही यह खबर आई की उनकी गिरफ्तारी हो गई है। इसी दौरान आप के मंत्री से लेकर नेता और कार्यकर्ता सीएम आवास पर पहुंच गए। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षदों व नेताओं ने आईटीओ पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब नौ बजे से आप समर्थक आईटीओ के पास जुटना शुरू हो गए थे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में हुई गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षदों व नेताओं ने आईटीओ पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह करीब नौ बजे से आप समर्थक आईटीओ के पास जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान कुछ समर्थक छोटे रास्ते से पार्टी मुख्यालय तक पहुंच गए। धीरे-धीरे संख्या बढ़ने लगी। सुबह 10 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया। साथ ही पार्टी मुख्यालय पहुंचे समर्थकों को पुलिस बाहर ले गई।

 

सुबह 10 बजे तक आईटीओ पर बड़ी संख्या में आप समर्थक जमा हो गए थे। यह सभी आप मुख्यालय से होते हुए भाजपा कार्यालय जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आईटीओ से भाजपा मुख्यालय तक लगाए गए छह लेयर सुरक्षा के कारण पार्टी समर्थक आईटीओ लाल बत्ती से आगे नहीं जा पाए। प्रदर्शन बढ़ता देख समर्थक आईटीओ पर ही बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। करीब 12 बजे तक आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन चलता रहा।

इसी दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, विधायक महेंद्र गोयल, अखिलेश पति त्रिपाठी, कुलदीप, पूर्व विधायक सरिता सिंह सहित आप नेताओं को हिरासत में ले लिया। इन सभी को आईटीओ से लेकर द्वारका, नरेला सहित दिल्ली के दूर दराज क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

प्रदर्शन कर रहे सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। उनके परिवार को नजरबंद कर दिया गया। वहीं पूर्वी दिल्ली से आप के लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल जाएगी। मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करके भाजपा ने अच्छा नहीं किया है। वह इस चुनाव में 400 पार नहीं कर पाएगी।

पार्टी कार्यालय पर छाया सन्नाटा
सुबह करीब साढ़े 10 बजे आप पार्टी पर सन्नाटा छा गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया गया। उसके बाद पार्टी कार्यालय तक आने वाले हर छोटे रास्ते को बंद कर दिया गया। हालत यह हुई कि सुबह साढ़े 11 बजे तक पार्टी मुख्यालय पर पुरी तरह से सन्नाटा छा गया।

छह लेयर की सुरक्षा
पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आईटीओ से भाजपा मुख्यालय तक छह लेयर की सुरक्षा बनाई गई थी। साथ ही पार्टी कार्यालय की तरफ आने वाले हर छोटे रास्ते को बंद कर दिया गया था। आप नेताओं की माने तो किसी को अपने कार्यालय ही जाने नहीं दिया गया।

आईटीओ पर लगा घंटों जाम
आप कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आईटीओ पर लंबा जाम लगा। गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दी। वाहन चालकों ने बताया कि सुबह पुलिस ने कई जगहों पर रास्ते बंद कर रखे थे। इसके अलावा लक्ष्मी नगर से आईटीओ के तरफ आने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति बनी। वाहन जिस कारण लोगों को दो मिनट के सफर के लिए आधे घंटे तक परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed