फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Narendra Modi visit in ghaziabad

हवाई चप्पल वाले अब करेंगे हवाई सफर: पीएम मोदी

Sat, 09 Mar 2019 03:21 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Mar 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi visit in ghaziabad
Pm modi - फोटो : अमर उजाला

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास योजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि हिंडन एयरबेस की पहचान वायु सेना की एक बड़े सेंटर के तौर पर होती थी, लेकिन अब यहां से हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई सफर कर सकेंगे। उन्हें सस्ती दर पर हवाई सफर करने का मौके मिलेगा। यह सब सरकार की दूरदर्शिता के जरिए संभव हो सका है। हिंडन हवाई अड्डे का नौ-दस माह पहले विचार आया और आज रिकार्ड समय में टर्मिनल बनकर तैयार है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रयागराज में 11 महीने के अंदर टर्मिनल बनकर तैयार हुआ। दिल्ली-एनसीआर में जाम व प्रदूषण की बड़ी समस्या है, लेकिन अब नया बस अड्डा से मेट्रो व हिंडन से घरेलू उड़ान सेवा शुरू होने पर इनसे निजात मिलेगी। जनसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्या पहचान थी, यह बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन व्यापक परिवर्तन हो रहा है। 
विज्ञापन


अब ट्रिपल ‘सी’ से गाजियाबाद की पहचान
प्रधानमंत्री ने गाजियाबाद के विकास को ट्रिपल ‘सी’ ( कनेक्टिविटी, क्लीननेस, कैपिटल) की संज्ञा दी। पीएम ने कहा कि कनेक्टिविटी के रूप में रेल, मेट्रो, हवाई अड्डा व ईस्टर्न पेरिफेरल की सौगात मिली है। 30 हजार करोड़ की लागत से दिल्ली-गाजियाबाद व मेरठ को जोड़ने के लिए बन रहे रैपिड ट्रेन कॉरिडोर पश्चिमी यूपी की तस्वीर बदल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीननेस (स्वच्छता) के तौर पर गाजियाबाद देश में 13 वें नंबर पर है, जबकि दो साल पहले 351वें पायदान पर था। इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ गाजियाबाद के लोगों को जाता है। वहीं, तीन ‘सी’ के तौर पर कैपिटल के रूप में गाजियाबाद कारोबार का हब बना है। इस परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री व स्थानीय प्रशासन बधाई का पात्र है। 

सफर की सफरिंग होगी कम 

रैपिड ट्रेन व नॉर्दर्न पेरिफेरल व आउटर रिंग रोड का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि सफर की सफरिंग अब निश्चित तौर पर कम होने जा रही है। जब प्रोजेक्ट पूरा होगा तो मेरठ से दिल्ली की दूरी 60 मिनट में तय की जा सकेगी। लोगों को शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसानों को अनाज, दुग्ध व अन्य वस्तुएं सीधे बाजार ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज भी कानपुर, आगरा, लखनऊ में तीन बड़े मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। शनिवार को नोएडा में मेट्रो की सौगात मिलेगी। निश्चित तौर पर इससे पश्चिम से लेकर पूर्व यूपी की तस्वीर बदलेगी। 

सरकार ने उन लोगों के बारे में भी सोचा, जिन्हें पुरानी सरकार ने छोड़ दिया 
पीएम ने मंच से विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार न उन गरीब, नौजवान, बेरोजगार व महिलाओं के बारे में भी सोचा जिन्हें पुरानी सरकारों ने उनके भाग्य पर छोड़ दिया था। हमने दो हेक्टेयर से कम की कृषि जोत वाले किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने की व्यवस्था की। कुल 12 करोड़ किसानों का 75 हजार करोड़ रुपया दिया जा रहा है, जो सीधे उनके खाते में भेजा जा रहा है।

पहली किस्त के तौर पर दो करोड़ किसानों को किश्त भेजी जा चुकी है। 42 करोड़ असंगठित कामगारों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र के बाद तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन की व्यवस्था की गई है। 18 से लेकर 40 वर्ष की आयु का कोई भी कामगार व मजदूर 55 रुपये से 200 रुपये का अंशदान दे सकता है, जितना अंशदान श्रमिक देगा। उनका ही अंशदान सरकार की तरफ से उनके खाते में डाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed