फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi will inaugurate the Auto Expo on Friday

Auto Expo 2025 : ऑटो एक्सपो का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, जानें आम लोग कब से जा सकते हैं देखने

Fri, 17 Jan 2025 12:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:55 AM IST
सार

करीब दो लाख वर्ग मीटर के दायरे में फैले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया भर की नामचीन ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां मौजूद रहेंगी। पहले दिन मीडिया के लिए रखा गया है जबकि दूसरा दिन कारोबारियों के लिए होगा। 

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate the Auto Expo on Friday
पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ऑटो एक्सपो सज गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सबसे बड़े एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। करीब दो लाख वर्ग मीटर के दायरे में फैले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया भर की नामचीन ऑटोमोटिव और मोबिलिटी कंपनियां मौजूद रहेंगी। पहले दिन मीडिया के लिए रखा गया है। जबकि दूसरा दिन कारोबारियों के लिए होगा। रविवार से आम लोग जा सकेंगे। आयोजकों का दावा है कि 22 जनवरी तक चलने वाले आयोजन में मोबिलिटी के भविष्य के लिए एक मंच भी तैयार किया जाएगा। इसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

इस एक्सपो का विषय बियोंड द बाउंड्रीज (सीमाओं से परे) रखा गया है। इस दृष्टिकोण का मकसद ऑटोमोटिव और मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है। इसमें टिकाऊ और अत्याधुनिक तकनीकी प्रगति पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार तीन जगहों में यह आयोजित होगा। नई दिल्ली में भारत मंडपम, द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट। इसमें 9 से ज्यादा समवर्ती शो होंगे, जिनमें से प्रत्येक मोबिलिटी पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस बार प्रदर्शनी क्षेत्र 2024 से दोगुना है। लोग दो लाख वर्ग मीटर में फैले हुए क्षेत्र का लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें 5,100 से ज्यादा विदेशी प्रतिभागी भी इसमें हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

ये होंगे मुख्य आकर्षण बिंदु
  • अग्रणी वाहन ओईएम की भागीदारी।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स, कनेक्टिविटी, स्वायत्त ड्राइविंग और वैकल्पिक ड्राइव सिस्टम और ईंधन को शामिल करने वाले उन्नत ऑटो घटकों की भागीदारी।
  • अत्याधुनिक बैटरी प्रौद्योगिकी और भंडारण समाधान।
  • शून्य-उत्सर्जन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माण उपकरणों का प्रदर्शन।
  • एशिया के प्रथम हाइड्रोजन दहन निर्माण उपकरण का अनावरण ।
  • सॉफ्टवेयर ऑन व्हील्स पहल।
  • स्मार्ट टायर से रूबरू होने का मौका। इनमें इनबिल्ट सेंसर लगे होंगे व टिकाऊ सामग्रियों से बनाया गया है। विशेष ईवी टायर भी उपलब्ध हैं।
  • नवीन इस्पात ग्रेड और उत्पादन विधियों के माध्यम से इस्पात प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति।
  • डी-कार्बोनाइजेशन, सर्कुलरिटी और सड़क सुरक्षा पर अलग अलग मंडप होंगे।

रविवार से आम लोग जा सकेंगे
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो आम लोगों के लिए रविवार को खुलेगा। प्रवेश निशुल्क है। इसमें जाने के लिए आगंतुक दो प्रवेश द्वारों के जरिए भारत मंडपम तक पहुंच सकते हैं, सुविधा के लिए दो अलग-अलग निकास द्वार भी उपलब्ध हैं। मोटर शो आम जनता के लिए रविवार से 22 जनवरी तक खुला रहेगा। आयोजकों ने आगंतुकों को सलाह दी है कि बड़े हैंडबैग, ब्रीफकेस, बड़े महिलाओं के हैंडबैग, बैकपैक, पैकेट आदि न लाएं, क्योंकि यहां कोई क्लॉक रूम उपलब्ध नहीं होगा।

प्रगति मैदान के नजदीक का ट्रैफिक रहेगा बाधित
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत करने से शुक्रवार सुबह प्रगति मैदान के नजदीकी सड़कों पर आवाजाही बाधित हो सकती है। वहीं, रविवार से आम लोगों के लिए एक्सपो खुल जाएगा। इससे प्रगति मैदान के आस-पास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि इस दौरान वाहन चालक इन रास्तों पर जाने से परहेज करें। घर से निकलने से पहले अपना रूट मैप देख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed