{"_id":"7ba3b32ab212c03243a5f89d2cdbdbb8","slug":"pm-modi-will-give-award-to-ymca-vice-chancellor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी देंगे वाईएमसीए कुलपति को पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी देंगे वाईएमसीए कुलपति को पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 02 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को होमी जे. भाभा स्मृति पुरस्कार से नवाजेंगे।
विज्ञापन
कुलपति को यह पुरस्कार माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग एवं सेमीकंडक्टर फिजिक्स के क्षेत्र में अनूठे योगदान के लिए दिया जाएगा। यह पुरस्कार मैसूर में भारतीय विज्ञान सम्मेलन के 103वें आयोजन के उद्घाटन समारोह में दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें डॉ. दिनेश कुमार ने नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। सेल्विन कॉलेज, कैंब्रिज के बाई फैलो डॉ. दिनेश फ्रांस, इटली, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इंग्लैंड, अमेरिका, रूस, आस्ट्रेलिया आदि देशों में अपने शोधकार्य के संबंध में भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन
माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक, वीएलएसआई प्रौद्योगिकी, नये इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ. दिनेश 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं।
डॉ. दिनेश कुमार ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड से स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उन्होंने अप्रैल माह में वाईएमसीए विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति का पदभार संभाला था।