{"_id":"5b569ffe4f1c1b58488b68ed","slug":"pm-modi-to-unveil-sardar-patel-statue-in-yuganda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल की मूर्ति का युगांडा में अनावरण करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल की मूर्ति का युगांडा में अनावरण करेंगे पीएम मोदी
सुशील पांडेय, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
sardar patel
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युगांडा की राजधानी कंपाला में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण 24 या 25 जुलाई को करेंगे। इसे नोएडा के पद्म विभूषण मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। पीएम पांच दिन की यात्रा पर रवांडा, युगांडा और अफ्रीका के दौरे पर हैं।
विज्ञापन
राम सुतार के पुत्र अनिल सुतार ने बताया कि कंपाला के पाटीदार समाज के तोशक पटेल ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनाने का ऑर्डर दिया था। उनकी योजना थी कि मूर्ति को युगांडा में उनके समाज के रहने वाले लोगों के बीच एक इमारत में स्थापित करने के बाद पीएम मोदी के हाथों से अनावरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पीएम के दौरे में समय कम होने की वजह से सरदार पटेल की मूर्ति को उस स्थान पर ले जाया जाएगा, जहां पीएम मोदी का कार्यक्रम तय किया गया है। यहीं पर वह मूर्ति का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद इस मूर्ति को पाटीदार समाज उस स्थान पर ले जाएगा, जहां इसे स्थापित करना है। जानकारी के मुताबिक, सरदार पटेल की मूर्ति 3.5 फीट की है और वजन 200 किलोग्राम है। इसे हाल ही में भारत से युगांडा भेजा गया है।
31 अक्तूबर तक गुजरात की मूर्ति का पूरा होगा काम
अनिल सुतार ने बताया कि गुजरात में लगाई जा रही सरदार पटेल की मूर्ति का 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 31 अक्तूबर तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मूर्ति को राम सुतार की मदद से चीन में बनाया जा रहा है।