फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi to come noida to inaugurate metro magenta line

इस जरूरी काम के लिए नोएडा पहुंचेंगे PM मोदी

Wed, 20 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Dec 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
pm modi to come noida to inaugurate metro magenta line

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को मजेंटा लाइन के पहले सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। वह बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। मजेंटा लाइन का पहला सेक्शन बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी तक है।

विज्ञापन

 

इससे पहले वह हैलीकॉप्टर से नोएडा पहुंचेंगे और उद्घाटन के बाद एक सभा को भी संबोधित करेंगेे। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने दी। वह पीएम की अगवानी को लेकर मंगलवार को तैयारियों में व्यस्त रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ शहर में पीएम की सभा के लिए कुछ स्थानों का दौरा भी किया।

विज्ञापन


डॉ महेश ने बताया कि पीएम की सभा के लिए बॉटेनिकल गार्डन और एमिटी यूनिवर्सिटी के पास स्थल चयन का दौर जारी है। फिलहाल यह तय नहीं किया गया है कि उनकी सभा कहां होगी। सेक्टर-62 में भी एक स्थान पर सभा के लिए निरीक्षण किया गया। वहां भी  सभा के लिए सहमति नहीं बन पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हो सकता है कि उद्घाटन के बाद पीएम मेट्रो की सवारी भी करें। हालांकि, आधिकारिक रूप से यह अभी तय नहीं है। पीएमओ इस पर अंतिम निर्णय करेगा। सूत्रों की मानें तो नोएडा में पीएम का एक घंटे का कार्यक्रम है, जिसका समय दोपहर एक से दो बजे के बीच बताया जा रहा है।

संभावित सभा स्थल का किया दौरा

pm modi to come noida to inaugurate metro magenta line

प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने मजेंटा लाइन मेट्रो के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ सभा स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण कर जानकारी भी ली।

उनके साथ नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन, एसएसपी लव कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी अनिल कुमार झा व दिल्ली मेट्रो के अधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार शाम दिल्ली में अपने सरकारी आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा हुई। मीटिंग में पंकज सिंह विधायक नोएडा, रमेश चन्द जैन, राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, सुशील शर्मा, संजय बाली, सुरेश चंद नागर, एसपी चमोली, प्रमोद बहल, ललित मोहन शर्मा, विजय भाटी, हरजीत सिंह टीटू, सुरेश चंद शर्मा, सतपाल तालान, संजय तेवतिया, धर्मेंद्र भाटी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed