फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pm Modi Niece Snatching Case one accused claims to be minor court sent him to juvenile home

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी से झपटमारी करने वालों में एक नाबालिग, पुलिस करा रही जांच

Thu, 17 Oct 2019 02:00 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi Niece Snatching Case one accused claims to be minor court sent him to juvenile home
दमयंती बेन से झपटमारी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन से हुई वारदात के मामले में आरोपी के नाबालिग होने की बात सामने आई है। एक आरोपी अपने आप को नाबालिग बता रहा है उसने कोर्ट में कुछ प्रमाण भी दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को फिलहाल नाबालिग मानकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। हालांकि पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी बालिग है। इसलिए पुलिस ने उस आरोपी की उम्र संबंधी जांच कराने का निर्णय लिया है। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी बादल तिहाड़ जेल में बंद है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्कूटी सवार दो युवकों ने पीएम नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन का पर्स झपट लिया था। वह घटना के समय गुजराती समाज भवन आई थी। ऑटो से उतरते हुए वह वह पर्स झपट ले गए। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जब पुलिस को पता लगा कि पीड़ित पीएम की भतीजी है तो पुलिस के होश उड़ गए थे। 
विज्ञापन


जिसके बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था। रविवार को नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइंस थाना पुलिस की टीम मामले में तलाश करते हुए सोनीपत पहुंची थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी गौरव उर्फ नोनू को सोनीपत की ऋषिकुंज कॉलोनी से काबू किया गया। उसने अपने साथी आकाश उर्फ बादल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ने के बाद वह दिल्ली से सोनीपत में अपनी पत्नी के एक रिश्तेदार के पास छिपने के लिए आया था।  इसी दौरान उसके बारे में लीड मिलने पर उसे काबू कर लिया गया। वहीं थाना प्रभारी सदर सोनीपत महेंद्रपाल ने बताया कि दिल्ली के किसी झपटमार को सोनीपत से गिरफ्तार करने की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस ने उनसे किसी आरोपी के बारे में संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed