{"_id":"5c5cdc92bdec224e21135226","slug":"pm-modi-may-arrive-in-greater-noida-on-11th","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 को ग्रेटर नोएडा में आ सकते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 को ग्रेटर नोएडा में आ सकते हैं पीएम मोदी
Fri, 08 Feb 2019 07:04 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 08 Feb 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : PTI
11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रेनो के नॉलेेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर आ सकते हैं। एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 10 से 12 फरवरी तक चलने वाले ‘पेट्रो टेक-2019’ में वह शामिल हो सकते हैं। समारोह में कई देशों के मंत्री शामिल होंगे। पीएम मोदी के आने की संभावना देख जिला प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह और एसएसपी गौतमबुद्धनगर वैभव कृष्ण ने एक्सपो मार्ट का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। हालांकि अभी पीएम कार्यालय की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पेट्रो टेक में ओमान के तेल व गैस मंत्री एचई मोहम्मद हमल अल रमी, मैक्सिको की ऊर्जा मंत्री रॉइवो नहले गार्सिया समेत कई तेल कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11 फरवरी को ‘पेट्रो टेक-2019’ प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है। हालांकि, पीएम कार्यालय की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीएम और अन्य देशों से आने वाले वीवीआईपी की सुरक्षा को लेकर एक्सपो मार्ट का दौरा किया गया और सुरक्षा के लिए बैठक की गई है। - बीएन सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन