फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi inaugurated 2 new corridors of Delhi Metro

Delhi: देश की पहली रिंग मेट्रो राजधानी में शुरू, पीएम मोदी की दिल्ली को ₹33,500 करोड़ की सौगात

Sun, 08 Mar 2026 02:30 PM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 08 Mar 2026 02:30 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। आज मेट्रो के दो कॉरिडोर चालू हो गए हैं। इसमें से एक कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली को देश की पहली रिंग मेट्रो मिल गी। वहीं, तीन अन्य कॉरिडोर की नींव भी रखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन प्रोजेक्टों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

विज्ञापन
PM Modi inaugurated 2 new corridors of Delhi Metro
देश की पहली रिंग मेट्रो दिल्ली में शुरू - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर चालू हो गए हैं। इसमें से एक कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली को देश की पहली रिंग मेट्रो मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है। इसमें दो नए मेट्रो रेल कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास शामिल है। साथ ही, पीएम ने जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के तहत 15,200 करोड़ रुपये की आवास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने योजना के तहत दिल्ली में बने घरों की चाबियां भी लाभार्थियों को सौंपी।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने बुराड़ी में आयोजित समारोह में पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी की सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, आपदा सरकार ने दिल्ली में 10 वर्षों तक सभी विकास कार्यों को रोक दिया था। उनका तरीका था, कम काम करना और ज्यादा बहाने बनाना। आज दिल्ली में विकास का एक आदर्श मॉडल है-बहाने बंद हो गए और काम शुरू हो गया। भाजपा सरकार बनने के बाद से दिल्ली में चौतरफा विकास की गति तेज हुई है। पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली न केवल राजधानी है, बल्कि भारत की पहचान और उसकी ऊर्जा का प्रतीक भी है। एक समय था, जब दिल्ली की परिवहन व्यवस्था की आलोचना की जाती थी। शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक जाने में घंटों लगते थे और महिलाओं को अक्सर बस या ऑटो रिक्शा मिलने की उम्मीद में बस स्टॉप पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। हालांकि, दिल्ली में स्थिति तेजी से बदल रही है।

विज्ञापन

नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा
प्रधानमंत्री ने जिन दो मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया उनके शुरू होते ही राजधानी को पहली रिंग मेट्रो जैसी कनेक्टिविटी मिल गई। इनमें लगभग 12.3 किमी का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 किमी का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं। नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा, जिनमें बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क आदि शामिल हैं।  

देश की सबसे लंबी मेट्रो लाइन बनी पिंक लाइन
पिंक लाइन के नए कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद इस लाइन की कुल लंबाई 71.56 किलोमीटर हो गई है, जो एक रिंग के रूप में है। यह देश की सबसे लंबी मेट्रो लाइन है। इस लाइन पर कुल 46 मेट्रो स्टेशन हैं इसमें से 12 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इससे यात्री दिल्ली के अन्य मेट्रो लाइन पर जा सकते हैं।

18000 करोड़ की लागत में तैयार होंगे तीन नए कॉरिडोर
प्रधानमंत्री ने दिल्ली मेट्रो परियोजना के फेज 5-ए के तहत तीन नई मेट्रो लाइनों की आधारशिला भी रखी। इन कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 16.1 किलोमीटर होगी। प्रस्तावित लाइनों में आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एरोसिटी से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक की मेट्रो लाइन शामिल है। इन परियाेजनाओं पर 18000 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 2028 में पूरा करने का लक्ष्य है। अधिकारियों के अनुसार इन नई परियोजनाओं के पूरा होने से दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के साथ नोएडा, दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला
पीएम मोदी ने कहा, ' आज का ये कार्यक्रम इस बात का भी प्रमाण है कि एक वर्ष पहले दिल्ली ने जिस आपदा से मुक्ति पाई, वो कितनी जरूरी थी। अगर यहां पर आपदा सरकार न होती तो ये मेट्रो फेज 4 प्रोजेक्ट बहुत पहले ही पूरा हो चुका होता। लेकिन आपदा वालों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्ली के लाखों लोगों की सुविधा को ताक पर रख दिया था। यहां भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली के चौतरफा विकास में तेजी आई है। आपदा वालों का तरीका था, काम कम और बहाने ज्यादा। आज दिल्ली में विकास का मॉडल है, बहाने बंद, काम शुरू। पहले प्रोजेक्ट फाइलों में दम तोड़ते थे, आज प्रोजेक्ट जमीन पर उतरते हैं।'

पीएम मोदी ने कहा, 'आज जो मेट्रो का नया सेक्शन शुरू हुआ है, उससे राजधानी के लाखों लोगों को बहुत बड़ी सुविधा मिलने वाली है। खास तौर पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए अब रोज का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा। इन सबके साथ ही गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे एनसीआर के शहरों से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आना-जाना आसान हो जाएगा।'

'AAP-दा सरकार ने विकास का हर काम ठप रखा था'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "करीब 10 वर्षों तक AAP-दा सरकार ने यहां विकास का हर काम ठप रखा था। अब दिल्ली से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों के समाधान के लिए हमारी सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बनने से अब लाखों गाड़ियों को शहर में आने की ज़रूरत नहीं पड़ती। हमारी सरकार यमुना जी की साफ-सफाई के लिए भी बड़े पैमाने पर काम कर रही है।'

राष्ट्रपति के अपमान पर पीएम का टीएमसी पर हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'द्रौपदी मुर्मू संथाल के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं लेकिन राष्ट्रपति को सम्मान देने के बजाय, टीएमसी ने इस पवित्र और महत्वपूर्ण कार्यक्रम का बहिष्कार किया। वे खुद आदिवासी समाज से आती हैं और वे आदिवासी समाज के विकास के बारे में चिंतित रही हैं। TMC सरकार ने उस कार्यक्रम को बदइंतजामी के हवाले कर दिया। यह न केवल राष्ट्रपति का अपमान है बल्कि भारत के संविधान का भी अपमान है। यह संविधान की भावना का अपमान है। यह लोकतंत्र की महान परंपरा का भी अपमान है। टीएमसी सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed