PM Modi Gurugram Rally: पीएम की सुरक्षा में 2500 पुलिसकर्मी तैनात, पांच पार्किंग बनीं, ये रूट रहेंगे डायवर्ट
पीएम की सुरक्षा में करीब 2500 पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया है। आने वाले वाहनों के लिए-अलग दिशा में पांच बड़ी पार्किंग बनाई गई हैं। पार्किंग को रैली स्थल से दूर बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्वारका एक्सप्रेसवे के पास रैली को लेकर इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को कल शाम पांच बजे से रोक दिया गया है। रैली स्थल और एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बनी हाइराइज सोसाइटियों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने रविवार को द्वारका एक्सप्रेसवे और रैली स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा से सुरक्षा इंतजामों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद रैली स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर रिहर्सल की गई। पीएम की सुरक्षा में करीब 2500 पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया है। आने वाले वाहनों के लिए-अलग दिशा में पांच बड़ी पार्किंग बनाई गई हैं। पार्किंग को रैली स्थल से दूर बनाया गया है। वहां पर वाहन खड़ा करने के बाद लोगों को पुलिस जांच के बाद अंदर जाना होगा।
वहीं, रविवार शाम पांच बजे से द्वारका एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं, रैली में आने वाले वाहन चालक सोमवार को दिल्ली-जयपुर हाइवे से रामपुरा फ्लाई ओवर के नीचे से वाटिका चौक होते हुए अंतरिक्ष चौक पर पहुंचेंगे।
इस तरह का होगा डायवर्जन
- द्वारका एक्सप्रेस पर जाने वालों को वाटिका चौक की ओर से आने पर रोक रहेगी।
- रैली स्थल की पार्किंग पर जाने के लिए वाहनों को रामपुरा फ्लाईओवर के नीचे से निकाला जाएगा। रूटीन में आने वाले वाहन इस मार्ग पर जाने से बचें।
- प्रधानमंत्री का काफिला दिल्ली-जयपुर हाइवे पर कुछ देर तक जा सकता है। उसके कारण सरहौल बॉर्डर पर वाहनों को रोका गया है।
- भारी वाहनों के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे रविवार शाम पांच बजे से बंद कर दिया गया है। पीएम के जाने के बाद शाम चार बजे खोला जाएगा।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते लोगों को जाम से बचने के लिए लोगों को द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग न करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा एनएच 48 पर भी कार्यक्रम के अनुसार कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोगों से अपील है कि अन्य रूट का प्रयोग करें। -विरेन्द्र विज, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम