केजरीवाल बोले, मैं सही था, मोदी जी केवल 'AAP' से डरते हैं
गोवा के सीएम और पीएम की इस बैठक के दौरान मोदी ने पारसेकर से केजरीवाल की गोवा में हुई पब्लिक मीटिंग के बारे में भी जानकारी ली। यह बात खुद पारसेकर ने बताई।
पारसेकर के इसी बयान के बाद ही केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'मैं सही था जब मैंने कहा था की मोदी जी केवल AAP से डरते हैं।'
Read this. मैं सही था जब मैंने कहा था की मोदी जी केवल AAP से डरते हैं। pic.twitter.com/L1UMpK1cz7
विज्ञापन विज्ञापन— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 15, 2016
22 मई को थी केजरीवाल की पब्लिक मीटिंग
मालूम हो कि गोवा के सीएम मंगलवार को दिल्ली आए थे और उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की इस बैठक के बाद पारसेकर ने बताया था कि पीएम ने उनसे केजरीवाल की हाल में गोवा में की गई पब्लिक मीटिंग और भविष्य में उसका क्या असर होगा इसके बारे में जानकारी ली।
इस पर पारसेकर ने मोदी को जवाब दिया 'नहीं'। बता दें कि साल 2017 में गोवा में चुनाव विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उसी के तहत केजरीवाल ने गोवा में 22 मई को एक पब्लिक मीटिंग का आयोजन कर आप के अभियान का आगाज किया था।
केजरीवाल ने अपनी पब्लिक मीटिंग में घोषणा की थी कि आप गोवा के सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अपने भाषण में दिल्ली सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की थी और बीजेपी-कांग्रेस पर हमला बोला था।