फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plumber murdered by hitting him with a rod due to minor dispute

Delhi: मामूली कहासुनी में प्लंबर की रॉड मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को किया गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 03:10 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 31 Aug 2024 03:10 PM IST
सार

शाहदरा के बलबीर नगर इलाके में 50 साल के एक प्लंबर की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एक प्रॉपर्टी डीलर पर लगा है। मृतक की शिनाख्त ऋषि के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Plumber murdered by hitting him with a rod due to minor dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहदरा के बलबीर नगर इलाके में 50 साल के एक प्लंबर की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप एक प्रॉपर्टी डीलर पर लगा है। मृतक की शिनाख्त ऋषि के रूप में हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि पिटाई के दौरान आरोपी ने मृतक के पैर के नाखून भी उखाड़ लिए। घायल होने के बाद ऋषि ने फोन कर बेटे को बुलाया था, जो उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों के बयान पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


ऋषि अपने परिवार के साथ रोहताश नगर इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी सोनू, बेटे अनूप कुमार, यश और बेटी अन्नू हैं। वह नवीन शाहदरा में हार्डवेयर और प्लंबर का काम करते थे। परिवार वालों ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर प्रिंस मदान और अमित मदान के साथ काम करते थे। बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे प्रिंस उन्हें फोन करके बातचीत करने के लिए बुलाया था। करीब एक घंटे बाद ऋषि ने अपने बेटे अनूप को फोन किया। उन्होंने बताया कि उनकी पिटाई की जा रही है। अनूप तुरंत वहां पहुंया और अपने पिता को घायल अवस्था में लेकर नवीन शाहदरा स्थित शांति नर्सिंग होम पहुंचा। यहां से ऋषि को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवार वालों का आरोप है कि वह अस्पताल में काफी देर तक स्ट्रेचर पर पड़े कराहते रहे। उसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें देखा और उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जिसमें पता चला कि काम को लेकर बातचीत के दौरान ऋषि की अमित मदान से कहासुनी हो गई। इस दौरान अमित ने उनके सिर पर रॉड मार दी। घटना के बाद से आरोपी अमित फरार हो गया। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed