प्रभु इधर भी करो नजर, ताकि अच्छा हो सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर गौतमबुद्धनगर जनपद के पांच रेलवे स्टेशन के बीच यात्रियों को रोज भारी परेशानियों से गुजर कर सफर करना पड़ता है। रेल बजट से जिले के यात्रियों को उम्मीद है की उनकी दिक्कतें खत्म होंगी।
पहले टिकट खरीदने की मारामारी और फिर दरवाजे पर लटक कर सफर करने की जद्दोजहद का जायजा अमर उजाला संवाददाता ऋषिपाल सिंह ने ट्रेन में यात्रा कर लिया।
दनकौर स्टेशन से मारीपत के बीच वन टीएडी ट्रेन में यात्रियों की समस्या और रेल बजट से उनकी मांग से जुड़ी रिपोर्ट के अंश।
यात्री डिब्बों में चढ़ने के लिए टूट पड़े
समय : सुबह 11:00 बजे
स्थान : दनकौर रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म
अलीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन वन टीएडी 64583 11 बजे दनकौर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन का स्टेशन पर दो मिनट के ठहराव के दौरान यात्री डिब्बों में चढ़ने के लिए टूट पड़े। इसे दौरान काफी मशक्कत करनी पड़।
समय : 11:10 बजे
स्थान - अजायबपुर रेलवे स्टेशन
रेलगाड़ी अजायबपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां पर यात्री धूप में खडे़ ट्रेन का इंतजार करते दिखे। चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी जबकि उतरने वालों की कम। बैठने के लिए सीट नहीं मिली तो कुछ यात्री दरवाजे पर ही बैठ गए।
यात्री टीकम सिंह का कहना है कि टिकट लेने के बाद भी यात्रा खड़े होकर करनी पड़ रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार इस रूट पर चल रही लोकल ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाने की मांग की गई है।
यात्रियों को दरवाजे पर लटक कर यात्रा करनी पड़ी
समय : 11:15 बजे
स्थान - बोड़ाकी रेलवे स्टेशन
बोड़ाकी से चढ़ने वाले यात्रियों को दरवाजे पर लटक कर यात्रा करनी पड़ी। इस दौरान महिलाएं और बच्चों का बुरा हाल था। एक यात्री से समस्या के बारे में पूछा तो जवाब मिला देख ही रहे हैं कितना बुरा हाल है।
समय : 11:25 मिनट
स्थान : दादरी रेलवे स्टेशन
दादरी रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्री उतरे लेकिन इसके बाद भी स्टेशन से चढ़ने वाले किसी भी यात्री को सीट नहीं मिली। भीड़ के चलते बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। यात्री गजेंद्र यादव ने बताया कि लोकल पैसेंजर ट्रेनों में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
समय : 11:30 मिनट
स्थान : मारीपत रेलवे स्टेशन
ट्रेन मारीपत स्टेशन पर निर्धारित समय से आधा घंटा लेट पहुंची। यात्री कैलाश ने बताया कि लोकल ट्रेन के लेट चलने से दैनिक यात्री परेशान रहते हैं।
रेलमंत्री से दरकार से क्या चाहिए इन्हें
- दनकौर और बोड़ाकी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाया जाए।
- दनकौर, बोड़ाकी, मारपीत स्टेशनों पर रेलवे आरक्षण केंद्र बनाया जाए।
- दादरी रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव, आधुनिक सुविधाओं से लैस विश्राम कक्ष हो।
- लोकल रेलगाड़ियों में दो से तीन डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाए।
- रात 10 बजे के बाद लोकल रेलगाड़ियों के फेरे बढ़ें जिससे आने-जाने में सुविधा हो।
- अलीगढ़-दिल्ली-पलवल ईएमयू ट्रेन को नियमित रूप से चलाया जाए।
- लोकल रेलगाड़ियों को निर्धारित समय से चलाया जाए।
- मारीपत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो।
- दैनिक यात्रियों के लिए मासिक टिकट बनाने की व्यवस्था