फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plastic waste management law will be strict Delhi government is preparing

प्लास्टिक कचरा प्रबंधन कानून होगा सख्त, दिल्ली सरकार कर रही तैयारी

Wed, 02 Oct 2019 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste management law will be strict Delhi government is preparing
demo pic

पाबंदी न लगाने के बावजूद दिल्ली सरकार प्लास्टिक के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत उपनियमों का निर्माण कर रही है। इससे नगर निगम बेहतर तरीके से तीन साल पहले तैयार नियमों के तहत कार्रवाई कर सकेंगे। 

विज्ञापन


वहीं, उपभोक्ताओं व कारोबारियों के लिए भी इससे विकल्प मिलेगा। अधिकारी बताते हैं कि फिलहाल इसकी तैयारी आखिरी चरण में है। संभावना है कि इसी हफ्ते इसे अधिसूचित किया जा सकता है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार तीनों निगमों से चर्चा करने के बाद उपनियम तैयार कर रही है। यह आखिरी चरण में है। इससे तीन साल पहले बने प्लास्टिक प्रबंधन नियम को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा। वहीं, नए उप नियमों से एमसीडी एक फ्रेमवर्क तैयार कर प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए जुर्माना आदि लगा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि उपनियमों से प्लास्टिक को अलग-अलग श्रेणियों में बांटना आसान रहेगा। साथ ही यह आम लोगों व थोक में प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के लिए रिसाइकलिंग के दिशा-निर्देश के तौर पर काम करेगा। वहीं, इससे प्लास्टिक कलेक्शन पर निगम फिक्स यूजर चार्ज लगा सकेंगे।

अधिकारी बताते हैं कि पाबंदी लगाने की जगह जागरूकता अभियान प्लास्टिक को रोकने का बेहतर विकल्प हो सकता है। सरकार बड़े पैमाने पर प्लास्टिक का कारोबार करने वालों को एकबारगी में परेशान नहीं करना चाहती है
 

प्लास्टिक मुक्त दिल्ली अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे बच्चे: तिवारी

स्वच्छ यमुना के संकल्प के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने विद्यार्थियों के साथ प्लास्टिकमुक्त दिल्ली बनाने की शपथ ली। मंगलवार को 30 से अधिक स्कूलों के छात्रों के साथ यमुना की सफाई के दौरान तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगल यूज प्लास्टिकमुक्त दिल्ली और पर्यावरण की रक्षा अभियान के ब्रांड एंबेसडर बच्चे बनेंगे।

मनोज तिवारी ने यमुना तट पर स्वच्छता के लिए सांकेतिक श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी यमुना के बगैर दिल्ली का इतिहास अधूरा है। करोड़ों लोगों की प्यास बुझाने के लिए यमुना का जीवंत रहना सबके लिए जरूरी है।

वजीराबाद बैराज से पहले अविरल बहने वाली निर्मल यमुना इससे आगे प्रशासनिक उदासीनता के पाप से मैली हो जाती है। स्कूल समूह संस्थाओं की अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा ने कहा कि घरों से निकलने वाला प्लास्टिक वेस्ट यमुना और अन्य जल स्रोतों तक पहुंच रहा है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष अजय महावर, आदि भी मौजूद थे।

प्लास्टिक मुक्त दिवाली अभियान चलाएगी सरकार

दिल्ली सरकार बुधवार से प्लास्टिक मुक्त दिवाली अभियान का आगाज करने जा रही है। सरकार की कोशिश लोगों को एकल प्रयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से रोकने की है।

दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सरकार इस बारे में अलग से कोई कानून बनाने नहीं जा रही है। पूरा जोर अभियान के तौर पर होगा। 27 अक्तूबर तक प्लास्टिक मुक्त दिवाली का दिल्ली सरकार अभियान चलाएगी। 

उधर, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय देव ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों व कर्मचारियों को मंगलवार को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ दिल्ली सचिवालय में दिलाई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि वह घर से लेकर दफ्तर तक प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करें। साथ ही इस बारे में अपने रिश्तेदारों व पड़ोसियों को भी जागरूक करें।

इस बाबत दिल्ली सरकार दो अक्तूबर को जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएगी। इसके तहत लोगों को बताया जाएगा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल करना किस कदर नुकसानदेह है। साथ ही प्लास्टिक के विकल्पों पर भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed