{"_id":"5f6df4c327bd5e3553240794","slug":"plasma-therapy-has-been-administered-to-delhi-deputy-chief-minister-manish-sisodia-who-is-suffering-from-dengue-and-covid-at-max-hospital-saket","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मनीष सिसोदिया को दी गई प्लाज्मा थेरेपी, मैक्स अस्पताल में हैं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मनीष सिसोदिया को दी गई प्लाज्मा थेरेपी, मैक्स अस्पताल में हैं भर्ती
Fri, 25 Sep 2020 07:16 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 25 Sep 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : Twitter
डेंगू और कोरोना से पीड़ित दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। मनीष सिसोदिया मैक्स अस्पताल साकेत में भर्ती हैं। उन्हें गुरुवार को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल से मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
Plasma therapy has been administered to Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia who is suffering from dengue & COVID-19 at Max hospital, Saket. He was shifted from Lok Nayak Jayaprakash Hospital to Max hospital yesterday: Office of Deputy CM pic.twitter.com/yC0gXLGmlC
— ANI (@ANI) September 25, 2020
विज्ञापन
डेंगू के कारण मनीष सिसोदिया का ब्लड प्लेटलेट्स काउंट गिर रहा था। बुखार और कम ऑक्सीज के स्तर की शिकायत के बाद गुरुवार को उन्हें लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले वो कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे। बता दें कि मनीष सिसोदिया 14 सितंबर को संक्रमित पाए गए थे और अपने घर में आइसोलेशन में थे। संक्रमित होने की वजह से सिसोदिया 14 सितंबर को दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन