{"_id":"83edc0d43ca5d041cc3f97e784c22046","slug":"pk-began-protesting-in-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में भी शुरू हुआ पीके का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में भी शुरू हुआ पीके का विरोध
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Mon, 29 Dec 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर को ‘पीके’ फिल्म के पोस्टर जलाए। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इसे हिंदू धर्म विरोधी फिल्म करार दिया।
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता दोपहर को एमएमएक्स मॉल के सामने इकट्ठे हुए। कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर उतारे और उन्हें आग के हवाले कर दिया। दल के अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी ने कहा कि फिल्म में हिंदू धर्म को गलत तरीके से प्रदर्शित किया गया है।
दल मांग करता है कि फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के खिलाफ साजिश की जा रही है। जिसका विरोध जारी रहेगा।
इस दौरान संकेत कटारा, संजय सेन, बीएल गौतम, विक्की चौधरी, सोनू, सागर सिंह, मुनेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, प्रदर्शन को उग्र बनने से रोकने के लिए पुलिसबल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
फूंका ‘पीके’ का पुतला
वसुंधरा सेक्टर-4 आरडब्यूए पदाधिकारियों ने सेक्टर-4 में मेवाड़ इंस्टीट्यूट के पास फिल्म ‘पीके’ का पुतला फूंकते हुए विरोध जताया।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारी विपिन त्यागी ने बताया कि फिल्म से साफ है कि उसमें हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया गया है। संदीप त्यागी, वत्सल, अखिलेश, प्रदीप मिश्रा, पंचम भी रहे।