फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Piyush Pandit says Government bans programs that promote racial violence

जातिगत हिंसा फैलाने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाए सरकार: पीयूष पंडित

Tue, 26 Dec 2017 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Dec 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
Piyush Pandit says Government bans programs that promote racial violence
पीयूष पंडित - फोटो : अमर उजाला
स्वर्ण भारत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पंडित ने सरकार से जातिगत हिंसा फैलाने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाने की मांग की है। एक कार्यक्रम के दौरान पीयूष पंडित ने कहा कि पहले भी मनुस्मृति के दहन की खबरें मिलती रही हैं। 
विज्ञापन


थोड़ा गहराई से समझें कि भारत में जातिवाद को बढ़ावा देने के लिए क्या केवल मनुस्मृति ही दोषी थी या अब है? कुछ समय पूर्व ही एक कोर्ट ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा था कि -''भारत ही ऐसा देश है जहां लोग स्वयं को पिछड़ा घोषित करने के लिए संघर्षरत हैं''। यानि इनका कथित उद्देश्य है वर्णव्यवस्था को ख़त्म करना और साथ ही स्वयं को निरंतर हीन और पिछड़ा मानना और उसे गाते रहना तो वर्तमान में ये संगठन और लोग स्वयं ही जातिवाद के सबसे बड़े पोषक क्यों नहीं समझे जाने चाहिए? 
विज्ञापन


अगर वर्ण-व्यवस्था को ही ये जातिवाद कहते हैं तो फिर उसकी प्रथमाभिव्यक्ति तो वेद करते हैं। वह तो उपनिषदों में भी है। गीता में भी है। महाभारत में भी है। रामायण में भी है। इनके प्रति उदारता क्यों? दरअसल इसका कारण है कि इन सबको एक साथ जलाने की बात करें तो कई कट्टर हिंदूवादी पैदा होकर इनको ही जला देंगे, इसलिए बड़ी व्यवस्थित और धीमी प्रक्रिया के तहत मनुस्मृति के विरुद्ध दुष्प्रचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ये इसे थोड़ा भी समझते तो समझ पाते कि यह कोई वाद मात्र नहीं है। यह एक प्रवाह है। भगवान शिव, श्री राम, कृष्ण सहित हमारे देवों के नाम को अगर मिटा सकते हो हिन्दुओं की स्मृति से तो ही इसे नष्ट करने का स्वप्न देखो। नष्ट करने का तो स्वप्न भी कोई महामूर्ख व्यक्ति ही देख सकता है। 


लड़ते रहो स्वपरिभाषित.. स्वकल्पित नकली ब्राह्मणवाद से.. कोई फायदा नही इन सब बातों से.. इससे हिंसा और द्वेष ही फैलेगा, इसलिए सरकार को चाहिए कि ऐसे नकारात्मक और जातिगत द्वेष पैदा करने वाले कार्यक्रमों पर जल्द से जल्द रोक लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed