Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Piyush Goyal inaugurated 45th fair at Bharat Mandapam

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन: मंत्री पीयूष गोयल बोले- आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा देश

Fri, 13 Nov 2026 09:12 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Fri, 13 Nov 2026 09:12 PM IST
सार

इस मेले की थीम 'विकास और विरासत' रखी गई है। मेले के शुरुआती पांच दिन यानी 14 से 18 नवंबर तक बिजनेस डेज होंगे। जानिए आम लोगों को कब से एंट्री मिलेगी-

विज्ञापन
Piyush Goyal inaugurated 45th fair at Bharat Mandapam
मेले का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक इस बार भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में देखने को मिलेगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को भारत मंडपम में 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन किया। 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले की थीम 'विकास और विरासत' रखी गई है। इसमें देश-विदेश के 3500 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों, सेवाओं और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि महापर्व छठ पूजा के अवसर पर व्यापार मेले का शुभारंभ हो रहा है। यह मेला पूरे भारत की कहानी को देश-दुनिया के सामने रखने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति के लिए विकास के साथ अपनी विरासत और सांस्कृतिक पहचान को भी सहेजकर रखना जरूरी है। भारत आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और अपनी समृद्ध परंपराओं को भी आगे बढ़ा रहा है। मेले की थीम इसी सोच को प्रदर्शित करती है। आगे कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमने अक्तूबर माह में रिकॉर्ड 19 बिलियन डॉलर का निर्यात किया है। यह हमारे निर्यात में ऐतिहासिक और मील का पत्थर साबित होगा। हाल ही में भारत में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।
विज्ञापन


19 नवंबर से आम लोगों को मिलेगा प्रवेश
व्यापार मेले के शुरुआती पांच दिन यानी 14 से 18 नवंबर तक बिजनेस डेज होंगे। इस दौरान प्रवेश कारोबार से जुड़े आगंतुकों के लिए आरक्षित रहेगा। आम दर्शक 19 नवंबर से 27 नवंबर तक मेले का आनंद ले सकेंगे। मेले में प्रवेश का समय सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। हालांकि, आम दर्शकों को शाम 5:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिसी नृत्य ने बांधा समां
उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी आकर्षण बढ़ाया। पद्मश्री माधवी मुद्गल और उनके समूह ने विशेष ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी। पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरती को सामने रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed